खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में अधिकारियों के तबादले

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में प्रोन्नत किए गए छह अधिकारियों के तबादले और प्रभार बदले गए हैं। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि अभिहित अधिकारी से उपायुक्त के पद पर पदोन्नत होने वाले इन अधिकारियों को नये सिरे से जिम्मेदारी दी गयी हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त अधिकारियों की तैनाती को राज्यपाल से मंजूरी मिल गई है। तैनाती के संबंध में संयुक्त सचिव अरविंद सिंह पांगती ने आदेश जारी किए हैं।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि अपीलीय अधिकरण देहरादून में तैनात वीरेंद्र सिंह बिष्ट को अब रुद्रपुर स्थित सचल विश्लेषणशाला खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

वहीं, गणेश चंद्र कंडवाल को देहरादून मुख्यालय, अनोज कुमार थपलियाल को कुमाऊं मंडल से अपीलीय अभिकरण देहरादून और राजेंद्र सिंह रावत को गढ़वाल मंडल में तैनाती दी गयी है।

डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि राजेंद्र सिंह कठायत को खाद्य विश्लेषणशाला रुद्रपुर से कुमाऊं मंडल में तैनाती दी गयी है। वहीं, अशोक कुमार फुलेरिया को अपीलीय अभिकरण हल्द्वानी में तैनाती दी गयी है।

देखें- ट्रांसफर का आदेश

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *