श्रीकेदारनाथ धाम में अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Rajesh Pandey

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं, जो एक कीर्तिमान है। यात्रा शुरू होने के 11 दिन में ही इतनी संख्या में यात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन नहीं किए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ रही संख्या को देखते हुए यात्रा मार्ग और धाम में सभी व्यवस्थाओं में भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए शौचालयों की संख्या बढ़ाई गई है। पैदल मार्ग के रामबाड़ा में नए पुल का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इसके अतिरिक्त घोड़े-खच्चरों के संचालन को भी व्यवस्थित किया गया है।

उन्होंने श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि, जिनको स्वास्थ्य सबंधित कोई परेशानी हो वो अपना चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद अपनी दवाइयां व गरम कपड़े लेकर ही दर्शन के लिए प्रस्थान करें तथा रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन तिथि के अनुसार श्री केदारनाथ में दर्शन के लिए यात्रा शुरू करें।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *