Dehradun Job Fair June 2026: देहरादून में रोजगार मेला 29 जून को, शुरू हो गए हैं रजिस्ट्रेशन

Rajesh Pandey

Dehradun Job Fair June 2026: देहरादून, 17 जून 2026: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून 29 जून 2026 को प्रातः 10 बजे जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन करेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा, पंजीयन कार्ड एवं आईडी प्रूफ के साथ उपस्थित हों।

Dehradun Job Fair June 2026: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए 16 जून 2026 से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण प्रारंभ हों गए हैं । ऐसे अभ्यर्थी, जिनका सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण नहीं है, निर्धारित तिथि तक पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनमें कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

Dehradun Job Fair June 2026: इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून से संपर्क कर सकते हैं।

कुल रिक्तियां 85 हैं तथा वेतनमान रुपये 12,300 से 30,000 प्रतिमाह तक है।

अभ्यर्थियों हेतु विभिन्न क्षेत्रों में अवसर हैं, जिनमें फार्मा, बायो-मेडिसिन, लैबोरेट्री, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सेल्स एवं टेक्निकल क्षेत्र।

पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

Key Highlights of the Job Fair

DetailSpecifications
Total Vacancies85 Posts
Salary Range₹12,300 to ₹30,000 per month
Eligible SectorsPharma, Bio-Medicine, Laboratory, Electrical, Mechanical, Sales, and Technical fields
EligibilityOpen to both Male and Female candidates
Registration Start DateJune 16, 2026
Job Fair Date & TimeJune 29, 2026, at 10:00 AM
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *