उत्तराखंड में प्रिंसिपल के 692 पद, 14 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

Rajesh Pandey

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या के रिक्त 692 पदों पर सीमित विभागीय परीक्षा के माध्यम से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

आयोग के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज/राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य/ प्रधानाचार्या पदों के आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च 2024 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि :- 03.04.2024 है।निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा किए जाने की अंतिम तिथि  03.04.2024 है।

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर प्रसारित विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भाँति अवलोकन कर लें।

देखें – अधिक जानकारी के लिए आय़ोग की विज्ञप्ति

देखें- आय़ोग का विज्ञापन

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *