
e-Swasthya Dham Portal Uttarakhand: चारधाम यात्रा में ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग
यात्रा रूट पर तैनात रहेंगी 177 एम्बुलेंस, हेली एम्बुलेंस भी रहेगी मुस्तैद
e-Swasthya Dham Portal Uttarakhand: देहरादून, 16 मार्च 2026ः स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, चार धाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष प्रबंध किए हैं। इस बार तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
e-Swasthya Dham Portal Uttarakhand: उन्होंने बताया, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 177 एम्बुलेंस का बेड़ा यात्रा रूट पर तैनात रहेगा, साथ ही हेली व वोट एम्बुलेंस भी यात्राकाल के दौरान मुस्तैद रहेंगी। इसके अलावा यात्रा मार्गो, मुख्य पड़ावों और चारों धामों की स्थाई एवं अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में अनुभवी चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाॅफ भी तैनात रहेगा।
डाॅ. रावत ने बताया कि यात्रा काल के दौरान कुल 177 एम्बुलेंस तैनात की जाएगी, जिसमें 108 आपातकालीन सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के साथ ही कार्डियक एम्बुलेंस सेवा शामिल है।
e-Swasthya Dham Portal Uttarakhand: टिहरी में एक वोट एम्बुलेंस तथा एक हेली एम्बुलेंस भी सक्रिय रहेगी, जिसका संचालन एम्स ऋषिकेश के माध्यम से किया जाएगा।
डाॅ. रावत ने कहा कि यात्रा मार्गों पर एम्बुलेंस का न्यूनतम रिस्पांस टाइम रहेगा।
यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट तथा 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर श्रद्धालुओं को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी और उन्हें उचित उपचार भी दिया जाएगा।
विशेषज्ञ चिकित्सकों, फार्मासिस्टों व पैरामेडिकल स्टाफ की रोटेशन के आधार पर तैनाती की जाएगी, जिनमें 16 विशेषज्ञ चिकित्सक, 46 मेडिकल अफसर व 85 पैरामेडिकल स्टाफ 15-15 दिन के रोस्टर के आधार तैनात किए जाएंगे। इनके अलावा 100 स्वास्थ्य मित्रों की भी यात्रा मार्गों पर तैनाती की जाएगी।







