UKPSC ने इन पदों के लिए मांगें आवेदन, अंतिम तिथि 26 मार्च

Rajesh Pandey

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के रिक्त 14 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

देखें- आयोग की विज्ञप्ति

देखें- भर्ती से संबंधित आयोग का विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि :: 05 मार्च, 2024
ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि :: 26 मार्च, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *