देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशुओं के कटान में सात गिरफ्तार

Rajesh Pandey

देहरादून। दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पशुओं को काटने में लिप्त सात लोगों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत चार अभियोग दर्ज किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना सहसपुर के अंतर्गत ग्राम रामपुर में पशुओं का अवैध कटान कर बिना लाइसेंस मांस बेचने के संबंध में शिकायतें मिली थीं। कार्रवाई करते हुए इन मामलों में लिप्त चार लोगों को रामपुर गांव में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से पशु काटने के इस्तेमाल किए जाने वाले तीन कुल्हाड़ी, तीन छुरी, 160 किलो भैंस का मांस तथा 17,770 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्तियों में कोसीन निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर, जिला देहरादून, असलम निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, आरिफ निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर जनपद देहरादून, साहिब निवासी रामपुर कला थाना सहसपुर जनपद देहरादून शामिल हैं।

वहीं, कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से पशु कटान में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना पर मेहूवाला क्षेत्र में नया नगर चौक के पास मीट की दुकान में अवैध रूप से पशुओं का कटान कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से लोहे का चापड़, छुरी, कुल्हाडी तथा भैंस का 16 किलो मांस बरामद हुआ।

गिरफ्तार व्यक्तियों में फुरकान अली , निवासी नयानगर, मेहूवाला माफी, जिला देहरादून, वसीम निवासी गांव बढ़ापुर, तहसील नगीना, जिला बिजनौर, शाबान , निवासी गांव तेलीवाला, तहसील डोईवाला, जिला देहरादून शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *