Sugarcane FRP 2026-27: गन्ना किसानों को 2026-27 के लिए 365 रुपये प्रति क्विंटल FRP: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, चीनी सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गन्ना किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें उत्पादन का बेहतर प्रतिफल दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Rajesh Pandey

Sugarcane FRP 2026-27: 5 करोड़ गन्ना किसानों और 5 लाख श्रमिकों को मिलेगा लाभ, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकतः शिवराज सिंह

नई दिल्ली, 05 मई, 2026ः केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,  केंद्र सरकार ने चीनी सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गन्ना किसानों की आय बढ़ाने, उन्हें उत्पादन का बेहतर प्रतिफल दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Sugarcane FRP 2026-27: केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा, 10.25 प्रतिशत की बेसिक रिकवरी दर पर 365 रुपये प्रति क्विंटल FRP स्वीकृत किया गया है। साथ ही, 10.25 प्रतिशत से अधिक रिकवरी पर प्रत्येक 0.1 प्रतिशत वृद्धि के लिए 3.56 रु. प्रति क्विंटल का प्रीमियम दिया जाएगा, जबकि 10.25 प्रतिशत से कम रिकवरी पर इसी दर से FRP में कमी का प्रावधान है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, जिन चीनी मिलों में रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम रहेगी, वहां भी किसानों के FRP में कोई कटौती नहीं की जाएगी और ऐसे किसानों को 338.30 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलेगा।

Sugarcane FRP 2026-27: उन्होंने बताया, चीनी सत्र 2026-27 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत 182 रुपये प्रति क्विंटल आंकी गई है, जबकि घोषित FRP 365 रुपये प्रति क्विंटल है, जो लागत से 100.5 प्रतिशत अधिक है। यह भी उल्लेखनीय है कि नया FRP वर्तमान चीनी सत्र 2025-26 की तुलना में 2.81 प्रतिशत अधिक है।

देश का चीनी क्षेत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण कृषि आधारित क्षेत्र है, जो लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके परिजनों के जीवन यापन से जुड़ा है। इसके साथ ही, चीनी मिलों तथा संबंधित गतिविधियों में कार्यरत लगभग 5 लाख श्रमिकों को भी इस निर्णय से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।- स्रोतः पीआईबी

चीनी मौसम 2025-26 के लिए उचित और लाभकारी मूल्‍य का निर्धारण 10.25% की मूल रिकवरी दर पर 355 रुपए प्रति क्‍विंटल किया गया था।

किसानों को भुगतान की स्थिति (भुगतान 20 अप्रैल 2026 तक)

चीनी सत्र (Sugar Season)कुल देय राशि (करोड़ रु. में)किया गया भुगतान (करोड़ रु. में)भुगतान का प्रतिशत
2024-25 (पिछला सत्र)1,02,6871,02,20999.5%
2025-26 (चालू सत्र)1,12,74099,96188.6%

गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान

राज्य सरकारों के साथ परामर्श और चीनी उद्योग के संघों से फीडबैक प्राप्त करने के पश्चात कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित किया जाता हैं और केंद्र सरकार द्वारा गन्ना मूल्य की घोषणा की जाती है। एफआरपी वह न्यूनतम मूल्य हैं, जिसे चीनी मिलें गन्ने की खरीद के लिए किसानों को भुगतान करती हैं। तथापि, कुछ राज्य अपने स्वयं के राज्य परामर्शित मूल्य (एसएपी) निर्धारित करते हैं, जो एफआरपी से सामान्‍यत: अधिक होता है और इन मूल्‍यों को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों द्वारा घोषि‍त किया जाता है। स्रोतः शुगर पॉलिसी

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *