UKPSC: Civil Judge मुख्य परीक्षा Result के बाद महत्वपूर्ण सूचना

Rajesh Pandey

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

देखें- Long Notification

आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा में औपबन्धिक रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में किए गए दावे के सापेक्ष, विज्ञापन की शर्तानुसार समस्त शैक्षणिक अर्हता, स्थायी निवास, लम्बवत / क्षैतिज आरक्षण आदि अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति आयोग के हरिद्वार कार्यालय में डाक अथवा अन्य किसी भी माध्यम से 18 मार्च, 2024 (सोमवार) (सायं 06:00 बजे) तक जमा कराना होगा। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र / अभिलेखों को आयोग स्वीकार नहीं करेगा।

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी उपरोक्त के सम्बन्ध में विस्तृत विज्ञप्ति का आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर अवलोकन करना अवश्य सुनिश्चित करें।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *