Featuredhealth

एन्फ्लुएंजा को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश दिए

देहरादून। उत्तराखंड में मौसमी इन्फ्लुएंजा के नियंत्रण एवं रोकथाम की तैयारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
वर्चुअल बैठक में इन्फ्लुएंजा के संक्रमण को फैलने से रोकने की तैयारियों पर  चर्चा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारियों ने बताया, स्वास्थ्य इकाइयों में समय रहते दवा, आइसोलेसन सुविधा, बेड, ऑक्सीजन, मास्क और अन्य जरूरतों के इंतजाम कर लिए गए हैं।
अपर सचिव ने बताया, मौसमी इन्फ्लुएंजा के अधिकतर रोगियों में बुखार व खांसी के सामान्य लक्षण होते हैं, जो स्वत: ठीक हो जाते हैं।
वर्चुअल बैठक के दौरान अन्य रोगों, जैसे मधुमेह, हृदय रोग, क्रोनिक रीनल और लीवर डिजीज आदि से ग्रसित लोग एवं अति संवेदनशील वर्ग जैसे बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, मोटापे से ग्रस्त एवं बच्चों आदि में विशेष सावधानियां बरतने पर भी जोर दिया गया।
मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रान्तियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा क्या-करें, क्या ना करें पर आधारित सन्देशों को प्रसारित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से अपेक्षा की गई कि इन्फ्लुएन्जा रोकथाम एवं बचाव से जुड़ी सही जानकारियों को समय-समय पर मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाएं। बैठक के दौरान एनएचएम  निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, राज्य नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ. पकंज कुमार सिंह भी शामिल रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button