टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोप वे सेवा शुरू

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिद्धपीठ माँ सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का शुभारंभ किया और मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की।

सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए लगभग ₹5 करोड़ की लागत से बने रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा, उत्तराखंड राज्य गठन होने के बाद पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है, जिसका निर्माण राज्य पर्यटन विभाग ने किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, माँ सुरकंडा देवी के लिए रोपवे सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को सुगमता होगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी को इस क्षेत्र में स्थाई हैलीपेड के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रोपवे परियोजना यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए प्रदूषण मुक्त यातायात का प्रमुख साधन है। राज्य सरकार केंद्र की पर्वतमाला योजना के अंतर्गत जनपदों में विभिन्न रोपवे परियोजनाओं के निर्माण के लिए कार्यवाही कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। चारधाम यात्रा में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को हर सुविधा मिले, इसके पूरे प्रयास किए गए हैं।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, विधायक प्रीतम सिंह पंवार, किशोर उपाध्याय, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी नमामि बंसल आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *