UKPSC : नौ साल बाद खुला रिजल्ट का सीलबंद लिफाफा

Rajesh Pandey

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित एक पद का जून, 2014 में सील्ड लिफाफे में रखा गया परिणाम और सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों के मूल अंकतालिका का लिफाफा खोला। आयोग ने पाया कि उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग  के लिए आरक्षित एक पद के सापेक्ष प्रवीणता/योग्यता क्रम में कोई भी उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है। इसलिए इस आरक्षित एक पद को अग्रेनीत कर दिया गया।

आयोग के अनुसार, राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के नौ पदों पर जनवरी, 2014 को साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर आठ पदों का रिजल्ट 26 जून, 2014 को घोषित किया था। यह रिजल्ट उत्तराखंड उच्च न्यायालय में लम्बित रिट याचिका में पारित होने वाले अन्तिम निर्णय के अधीन घोषित किया गया था।

आयोग ने बताया,  उच्च न्यायालय में दाखिल रिट याचिका पर दिसंबर, 2013 में पारित आदेश के क्रम में उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक पद का परिणाम सील्ड बन्द लिफाफे में रखा गया था।

पूरी जानकारी के लिए देखें- आयोग की विज्ञप्ति

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *