
भारतीय वायुसेना ने तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन की पुष्टि की है। हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी मृत्यु हुई है।
तमिलनाडु के कुन्नूर में आज बुधवार को उनका हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ था। इस हेलीकॉप्टर में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 लोग सवार थे।
वायुसेना ने ट्वीट किया कि हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई है।
With deep regret, it has now been ascertained that Gen Bipin Rawat, Mrs Madhulika Rawat and 11 other persons on board have died in the unfortunate accident.
— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 8, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया- तमिलनाडु में आज हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी व 11 अन्य अधिकारियों के निधन से बेहद दुखी हूं। उनका असमय निधन देश और हमारी आर्म्ड फोर्सेस के लिए अपूरणनीय क्षति है।
Deeply anguished by the sudden demise of Chief of Defence Staff Gen Bipin Rawat, his wife and 11 other Armed Forces personnel in an extremely unfortunate helicopter accident today in Tamil Nadu.
His untimely death is an irreparable loss to our Armed Forces and the country.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 8, 2021
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया- जनरल बिपिन रावत जी एक निष्ठावान और राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित रहने वाले सैन्य अधिकारी थे। देश के पहले Chief of Defence Staff के रूप में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए। उनका आकस्मिक निधन भारत और विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
जनरल बिपिन रावत जी एक निष्ठावान और राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित रहने वाले सैन्य अधिकारी थे। देश के पहले Chief of Defence Staff के रूप में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए। उनका आकस्मिक निधन भारत और विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। pic.twitter.com/edKPUeF0tB
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 8, 2021













