मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ में तृतीय शाही स्नान ’मेष संक्रांति’ पर श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

Rajesh Pandey
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ में तृतीय शाही स्नान ’मेष संक्रांति’ पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ 2021 के प्रथम और द्वितीय शाही स्नान का आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।
हरिद्वार कुंभ 2021 में शाही स्नान में संत समाज से लेकर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और सभी राज्य सरकार की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। भगवान बदरी विशाल, बाबा केदार और गंगा मैया के आशीर्वाद से शाही स्नान भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा, मुझे इसका पूर्ण विश्वास है।
कुंभ मेले में तृतीय शाही स्नान के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है।
कुंभ में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय पहले से निर्धारित कर दिया गया है। अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से स्नान की व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी, मेडिकल स्टाफ आदि अपना कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने तृतीय शाही स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि कोविड को लेकर भारत सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। सभी श्रद्धालु मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज भी करते रहें।

Keywords:- Chief Minister Tirath Singh Rawat, Haridwar Kumbh, Sankranti, Government of India’s Guideline, COVID-19, Haridwar Mahakumbh 2021, मेष संक्रांति स्नान, हरिद्वार महाकुंभ 2021, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, तीरथ सिंह रावत, कोविड गाइड लाइन क्या है

Contents
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार कुंभ में तृतीय शाही स्नान ’मेष संक्रांति’ पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ 2021 के प्रथम और द्वितीय शाही स्नान का आयोजन सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।हरिद्वार कुंभ 2021 में शाही स्नान में संत समाज से लेकर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और सभी राज्य सरकार की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। भगवान बदरी विशाल, बाबा केदार और गंगा मैया के आशीर्वाद से शाही स्नान भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा, मुझे इसका पूर्ण विश्वास है।कुंभ मेले में तृतीय शाही स्नान के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी है।कुंभ में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर अखाड़े के स्नान का समय पहले से निर्धारित कर दिया गया है। अन्य श्रद्धालुओं के लिए भी अलग से स्नान की व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी, मेडिकल स्टाफ आदि अपना कार्य पूरी मुस्तैदी से कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने तृतीय शाही स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि कोविड को लेकर भारत सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। सभी श्रद्धालु मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज भी करते रहें।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *