वीडियोः सड़क चौड़ी कराने को लेकर 254 किमी. की पदयात्रा

Rajesh Pandey
देहरादून। चमोली जिला के घाट ब्लाक के निवासियों की सरकार के पास चलो पदयात्रा बुधवार को भानियावाला पहुंची, जहां से कल सुबह यात्रा देहरादून को रवाना होगी। यह पैदल यात्रा 254 किमी. की है और इसका उद्देश्य उत्तराखंड राज्य सरकार को उसका वादा याद दिलाना है, जिसमें उसने नंदप्रयाग-घाट रोड को डेढ़ लेन यानी 9 मीटर चौड़ा करने की घोषणा की थी।
घाट ब्लाक में दिसंबर 2020 को परिवहन व्यावसायियों और व्यापारियों ने इस आंदोलन की शुरुआत की थी, जो अब बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। भानियावाला में दुर्गाचौक के पास रुके पद यात्रियों में शामिल लक्ष्मण सिंह राणा बताते हैं कि उनको  देहरादून तक की 254 किमी की पदयात्रा निकालने को मजबूर होना पड़ा, क्योंकि राज्य सरकार अपनी ही घोषणा को पूरा नहीं कर रही है।

Contents
देहरादून। चमोली जिला के घाट ब्लाक के निवासियों की सरकार के पास चलो पदयात्रा बुधवार को भानियावाला पहुंची, जहां से कल सुबह यात्रा देहरादून को रवाना होगी। यह पैदल यात्रा 254 किमी. की है और इसका उद्देश्य उत्तराखंड राज्य सरकार को उसका वादा याद दिलाना है, जिसमें उसने नंदप्रयाग-घाट रोड को डेढ़ लेन यानी 9 मीटर चौड़ा करने की घोषणा की थी।घाट ब्लाक में दिसंबर 2020 को परिवहन व्यावसायियों और व्यापारियों ने इस आंदोलन की शुरुआत की थी, जो अब बड़े जन आंदोलन का रूप ले चुका है। भानियावाला में दुर्गाचौक के पास रुके पद यात्रियों में शामिल लक्ष्मण सिंह राणा बताते हैं कि उनको  देहरादून तक की 254 किमी की पदयात्रा निकालने को मजबूर होना पड़ा, क्योंकि राज्य सरकार अपनी ही घोषणा को पूरा नहीं कर रही है।सरकार घाट ब्लाक के उन 70 हजार लोगों को राहत देने संबंधी अपनी ही उस घोषणा को नजर अंदाज कर दिया, जिसमें वादा किया गया था कि नंदप्रयाग से घाट तक सड़क को डेढ़ लेन यानी मीटर चौड़ा किया जाएगा।सरकार सहमति के बाद भी अपने ही एक नियम को बाधा के रूप में खड़ा कर रही है, जिसके अनुसार 3000 वाहन प्रतिदिन से कम आवाजाही वाली सड़क को डेढ़ लेन नहीं किया जा सकता, जबकि यह वहां रह रहे हजारों लोगों से जुड़ा मामला है।स्थानीय निवासी चरण सिंह कहते हैं कि सड़क चौड़ी नहीं होने से दुर्घटनाएं होती हैं। 1962 से यह रोड 6 मीटर चौड़ी ही है। इसको चौड़ा करना जनहित में होगा। बताया गया कि पदयात्रा गुरुवार को हर्रावाला में रुकेगी और शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का समय लिया जाएगा।
सरकार घाट ब्लाक के उन 70 हजार लोगों को राहत देने संबंधी अपनी ही उस घोषणा को नजर अंदाज कर दिया, जिसमें वादा किया गया था कि नंदप्रयाग से घाट तक सड़क को डेढ़ लेन यानी मीटर चौड़ा किया जाएगा।
सरकार सहमति के बाद भी अपने ही एक नियम को बाधा के रूप में खड़ा कर रही है, जिसके अनुसार 3000 वाहन प्रतिदिन से कम आवाजाही वाली सड़क को डेढ़ लेन नहीं किया जा सकता, जबकि यह वहां रह रहे हजारों लोगों से जुड़ा मामला है।
स्थानीय निवासी चरण सिंह कहते हैं कि सड़क चौड़ी नहीं होने से दुर्घटनाएं होती हैं। 1962 से यह रोड 6 मीटर चौड़ी ही है। इसको चौड़ा करना जनहित में होगा। बताया गया कि पदयात्रा गुरुवार को हर्रावाला में रुकेगी और शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का समय लिया जाएगा।

 

Key words: Uttarakhand Government, 254 KM walk from Ghat, Ghat Block Chamoli, Uttarakhand Congress, Uttarakhand BJP, नंद प्रयाग से घाट तक सड़क, सड़क का चौड़ीकरण, दुर्गाचौक भानियावाला, सरकार के पास चलो पद यात्रा

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *