धंसता जोशीमठः प्रभावित परिवारों को डेढ़ लाख रुपये अंतरिम सहायता, धामी पहुंचे जोशीमठ

Rajesh Pandey
यह फोटो सोशल मीडिया से लिया गया है।

देहरादून।  जोशीमठ शहर के धंसने की आपदा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए तात्कालिक तौर डेढ़ लाख रुपये की अंतरिम सहायता देने का निर्णय लिया है। सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम ने प्रेस वार्ता में बताया, प्रभावित परिवारों को तात्कालिक तौर पर 1.50 लाख रुपये अंतरिम सहायता के रूप में दिए जा रहे हैं, जिसमें 50 हजार रुपये घर शिफ्ट करने तथा एक लाख रुपये आपदा राहत मद से एडवांस हैं। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

उन्होंने बताया, कि जोशीमठ में अभी तक भू-धंसाव के कारण दो होटल जिनसे आस-पास के भवनों के लिए भी खतरा उत्पन्न हुआ है, उनको डिस्मेंटल करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, अभी किसी का भी भवन नहीं तोड़ा जा रहा है।

सचिव मुख्यमंत्री के अनुसार, भू-धंसाव से प्रभावित भवनों का सर्वे किया जा रहा है। जो लोग किराये के घर पर जाना चाहते हैं, उनको सरकार द्वारा छह माह तक ₹4000 प्रति माह किराया दिया जा रहा है। भू-धंसाव के कारण 723 भवनों को चिन्हित किया गया है और सुरक्षा के दृष्टिगत आज तक 131 परिवारों के 462 लोगों को अस्थाई राहत शिविरों में विस्थापित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। भू-धंसाव से जो भी प्रभावित हुए हैं, उन्हें बाज़ार दर पर मुआवजा दिया जाएगा।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *