जब कौओं ने एक दूसरे को चुनौती दी

Rajesh Pandey
short stories

एक बार की बात है दो कौए साथ-साथ रहते थे। एक दिन उनमें बहस हो गई। एक कौआ कह रहा था कि मैं तुमसे ज्यादा ऊंचाई पर उड़ सकता हूं। दूसरे ने कहा, मैं तुमसे ज्यादा ऊंचाई पर उड़ सकता हूं। दोनों ने एक दूसरे को थैले लेकर ऊंचाई तक उड़ने की चुनौती दे दी। एक दिन तय किया गया। बरसात का मौसम था और कौए एक दूसरे से ज्यादा ऊंचाई पर उड़ने के लिए एक मैदान में पहुंच गए, जहां उड़ने में कोई बाधा नहीं थी।

दोनों ने बराबर आकार के थैले लिए और उनमें अपनी पसंद का सामान भरा। एक कौए ने थैले में रुई भर दी। दूसरे ने अपने थैले में नमक भरा। पहला कौआ उसे देखकर कह रहा था, कितना मूर्ख है। भारी सामान लेकर मुझसे ज्यादा ऊंचाई पर उड़ने की चुनौती दे रहा है। दूसरे कौए ने उसकी बात सुन ली थी, लेकिन बोला कुछ नहीं।

अब दोनों ने उड़ान भरी। थोड़ी ही देर में  रुई वाला कौआ ऊंचाई पर था। नमक वाला कौआ ज्यादा ऊंचाई पर नहीं जा सका। कुछ ही देर में बारिश होने लगी और पानी भरने से रुई वाला थैला भारी हो गया। इस वजह से पहला कौआ ज्यादा देर तक ऊंचाई पर नहीं रह सका। वहीं बारिश में नमक बहने से दूसरे कौए के थैले का वजन कम हो गया और वह नीचे से ऊंचाई पर उड़ने लगा। चुनौती का समय खत्म होने तक नमक के थैले वाला कौआ ज्यादा ऊंचाई पर था। इस तरह वह जीत गया और रुई को हल्का समझकर उड़ान भरने वाले कौए ने अपनी हार स्वीकार कर ली।

संदेश- किसी की परिस्थिति और कार्य को देखकर हंसी नहीं उड़ानी चाहिए। वक्त और परिस्थितियां किसी के भी हालात बदल देते हैं।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *