कछुए को किस किया, उसने जुबान काट ली

Rajesh Pandey

मास्को। रूस में एक व्यक्ति ने कछुए को किस किया तो उसने उसकी जुबान काट ली। वह कछुए के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में वो कछुए को किस करने लगा लेकिन उसे क्या पता था कछुआ उसकी जुबान काट लेगा। पहले तो आदमी कछुए को किस करता रहा उसके बाद उसने अपनी जुबान कछुए के मुंह पर लगाना चाही, बस आदमी का ऐसा करना था कि कछुए ने झट से उसकी जुबान अंदर खींच लीं।

हद तो तब हो गई जब आदमी ने अपनी जुबान बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कछुए ने उसकी जुबान नहीं छोड़ी बल्कि जुबान काट ली। आदमी जितनी ज्यादा अपनी जुबान कछुए के मुंह से निकालने की कोशिश कर रहा था। कछुआ उतनी ज्यादा मजबूती से उसकी जुबान खींचता जा रहा था। थोड़ी देर बाद दोस्ती की सहायता से आदमी को कछुए से छुड़वाया गया।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *