Management Officer Result: हरिद्वार, 20 अगस्त, 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने व्यवस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा राज्य सम्पत्ति विभाग के अंतर्गत व्यवस्थाधिकारी के सात रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी ।
Read Also: Regenerative Farming Soil Health: मिट्टी की सेहत में होगा सुधार, बढ़ेगी अन्न की पैदावार
Management Officer Result : आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार , इस पद के लिए 29.08.2023 को विज्ञापन जारी किया गया। योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार 12 अगस्त, 2025 को संपन्न हुआ था। साक्षात्कार के बाद, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन रिक्त पदों के लिए चयन परिणाम की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी अपने परिणाम और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं।
Management Officer Result
देखेंः आयोग की विज्ञप्ति
देखें रिजल्टः रिजल्ट
देखेंः इंटरव्यू मार्क्स













