Management Officer Result: UKPSC ने व्यवस्थाधिकारी परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित किया

Rajesh Pandey
Uttarakhand Health Dept Recruits

Management Officer Result: हरिद्वार, 20 अगस्त, 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने व्यवस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा राज्य सम्पत्ति विभाग के अंतर्गत व्यवस्थाधिकारी के सात रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित की गई थी

Read Also: Regenerative Farming Soil Health: मिट्टी की सेहत में होगा सुधार, बढ़ेगी अन्न की पैदावार

Management Officer Result : आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार , इस पद के लिए 29.08.2023 को विज्ञापन जारी किया गया। योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार 12 अगस्त, 2025 को संपन्न हुआ था। साक्षात्कार के बाद, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन रिक्त पदों के लिए चयन परिणाम की घोषणा कर दी हैअभ्यर्थी अपने परिणाम और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं

Management Officer Result

देखेंः आयोग की विज्ञप्ति

देखें रिजल्टः रिजल्ट  

देखेंः इंटरव्यू मार्क्स

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *