current Affairs

शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर

शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर (एसआईबीएफ) 2017 का 36 वां संस्करण एक नवंबर को शारजाह के एक्सपो सेंटर में “मेरी पुस्तक में एक विश्व” विषय के साथ शुरू हुआ है। पुस्तक मेले में 60 देशों के 1,650 प्रकाशन गृहों की भागीदारी है। साहित्य, ज्ञान और संस्कृति के 11 दिन के समारोह में 15 लाख से अधिक किताब प्रदर्शित की जाएंगी। 2017 संस्करण में 48 देशों के 393 मेहमान होंगे, जो 2,600 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। एसआईबीएफ दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा पुस्तक मेले माना जाता है। 

1983 बैच की आईपीएस अधिकारी नीलमनी एन राजू को कर्नाटक की पहली महिला महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (डीजी-आईजीपी) के रूप में नियुक्त किया गया है। 

अभिनेता अनुपम खेर को को पुणे, महाराष्ट्र में प्रमोद महाजन स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। खेर को सायराबानो के साथ सम्मानित किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की स्मृति में पुणे-आधारित संगठन ‘मुक्ताचंद’ ने इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।

पहली बार भारत-अमेरिका महासागर वार्ता 1 नवंबर, 2017 को गोवा में शुरू हुई, जिसका आयोजन भारतीय विदेश मंत्रालय के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान-समुद्री विज्ञान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईओ) में किया गया। महासागर वार्ता का उद्देश्य ब्लू अर्थव्यवस्था के सतत विकास को बढ़ावा देना है। विश्वबैंक के मुताबिक, ब्लू इकोनॉमी आर्थिक विकास, बेहतर आजीविका,नौकरियों और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में महासागर संसाधनों का स्थायी उपयोग है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1 नवंबर, 2017 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में वैश्विक क्लबफुट सम्मेलन का उद्घाटन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और क्योर इंडिया ने संयुक्त रूप से इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है। क्लबफुट अस्थि-विकार जन्म दोषों में से एक है, जो प्रारंभिक उपचार नहीं होने पर स्थायी अक्षमता का कारण बन सकता है। इससे बच्चे की गतिशीलता और आत्मविश्वास प्रभावित होता है। 

हरियाणा सरकार ने हाल ही में ‘हिंदी सत्याग्रहियों’ और आपातकाल में जेल भेजे गए लोगों के लिए 10,000 रुपये की आजीवन मासिक पेंशन की घोषणा की है। राज्य सरकार ने 1957 में पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से भाषा को बढ़ावा देने के लिए ‘हिंदी सत्याग्रह’ करने वाले 194 सत्याग्रहियों की पहचान की है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button