जेब्रा के बारे में जानिये यह बात

Rajesh Pandey
zebra

क्या आप जेब्रा के बारे में जानते हैं। आपने सड़कों पर जेब्रा क्रासिंग देखी होगी। सड़क को पैदल पार करने वालों की सहूलियत के लिए जेब्रा क्रासिंग बनी होती है, जो सफेद और काले रंग की पट्टियों के रूप में होती है।  यह वाइल्ड एनीमल जेब्रा के शरीर पर बनी काली और सफेद धारियों की तरह होती है।

वाइल्ड जेब्रा हॉर्स फैमिली से संबंध रखता है। हम सभी जानते हैं कि जेब्रा अपने शरीर पर बनी काली और सफेद पट्टियों की वजह से सबसे अलग दिखता है।

जेब्रा के बारे में एक और फैक्ट आपको बताते हैं। हर जेब्रा के शरीर पर सफेद और काली पट्टियों का पैटर्न यूनीक होता है। यानी किसी भी जेब्रा की काली और सफेद पट्टियां किसी दूसरे जेब्रा से मेल नहीं खाती। भले ही ये एक जैसी नजर आएं। यह ठीक इंसानों के फिंगर प्रिंट पैटर्न की तरह होता है, जो किसी में भी एक जैसे नहीं होते। काली की जगह भूरे और सफेद पट्टियों वाले जेब्रा भी पाए जाते हैं।

यह भी जानिए

जिराफ की जीभः अपनी 21 इंच की जीभ के साथ एक जिराफ अपने कानों को साफ कर सकता है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *