healthNews

World Tuberculosis Day Medical College Srinagar: जागरूकता, समय पर जांच और जनभागीदारी से टीबी पर पाया जा सकता है काबू: डॉ. सयाना

World Tuberculosis Day Medical College Srinagar: श्रीनगर (गढ़वाल), 24 मार्च, 2026 : राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ (World Tuberculosis Day) पर समाज को टीबी मुक्त करने के संकल्प के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन एवं रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभाग का मुख्य उद्देश्य टीबी के प्रति सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना और समय पर उपचार के महत्व को समझाना था।

World Tuberculosis Day Medical College Srinagar: कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। डॉ. सयाना  ने कहा, “क्षय रोग आज भी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है, लेकिन सही जानकारी, समय पर जांच और पूर्ण उपचार से इसे जड़ से खत्म किया जा सकता है।” उन्होंने भारत सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को अनिवार्य बताया और बेहतर पोषण व स्वच्छता पर जोर दिया।

World Tuberculosis Day Medical College Srinagar: कार्यक्रम में डॉ. विक्की बक्शी ने टीबी की आधुनिक जांच तकनीकों और नई दवाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. चैतन्य शाह ने अपने शोध के निष्कर्ष साझा करते हुए बताया कि मधुमेह (Diabetes) और धूम्रपान टीबी के प्रभाव को और अधिक घातक बना देते हैं। डॉ. आयुषी बेनीवाल ने गरीबी और कुपोषण को टीबी के प्रसार का मुख्य कारण बताया। सोनाली अधिकारी ने स्पष्ट किया कि संतुलित आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर मरीज को शीघ्र स्वस्थ करने में मदद करता है।

एमबीबीएस छात्र वाशु सिंह ने ‘टीबी चैंपियंस’ की प्रेरक भूमिका पर चर्चा की, जबकि श्रेया ने देश में टीबी नियंत्रण की चुनौतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। छात्रों द्वारा प्रस्तुत ई-पोस्टर के माध्यम से टीबी के लक्षणों और बचाव के संदेशों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीबी चैंपियंस और स्वास्थ्य कर्मियों—राजेन्द्र थपलियाल एवं शैलेंद्र चमोली सहित अन्य को सम्मानित किया गया। डॉ. जानकी बर्तवाल ने संस्थान द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. हरप्रीत सिंह और डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, रेजिडेंट चिकित्सक, इंटर्न और एमबीबीएस व पैरामेडिकल के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button