सन गांव पश्चिम में मां सुरकंडा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Rajesh Pandey

देहरादून। देहरादून शहर से लगभग 30 किमी. दूर बंगला मैदान में नवनिर्मित मंदिर में मां सुरकंडा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां वर्षों पुराने मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई।

बंगला मैदान देहरादून जिले में सनगांव ग्राम पंचायत के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यहां जगत जननी मां सुरकंडा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

मंदिर परिसर में ढोल की थाप पर मां सुरकंडा के जयकारे गूंजे। श्रद्धालु माता की भक्ति में मगन हो गए।

मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। आसपास के साथ, दूर दूर से भी बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, बच्चे माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।

थाल/कुठार गांव के निवासियों ने मां सुरकंडा के नये मंदिर का निर्माण कराया है। यहां एक और मंदिर है, जहां वर्षों से माता की पूजा अर्चना की जाती रही है।

थाल, कुठार गांव की माता सुरकंडा देवी मंदिर समिति से जुड़े सनगांव ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि पुनीत रावत ने बताया, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ एक मार्च से हो गया था।

आज तीन मार्च को विधि विधान से पूजा अर्चना करके मां सुरकंडा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर श्रद्धालु को भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *