त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक और सपना जल्द होगा साकार

Rajesh Pandey
पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।
डोईवाला।  मुख्यमंत्री कार्यकाल में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (National Law University) की स्थापना के लिए प्रयास किए थे। मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने उत्तराखंड में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का उनका सपना जल्द साकार होने की जानकारी दी।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में रानीपोखरी के पास लिस्टराबाद में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (National Law University) की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लॉ यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रानीपोखरी में एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी थी।
डोईवाला विधानसभा में स्थित रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल थी। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा है- बच्चों के लिए मेरे द्वारा देखा गया एक और सपना जल्द होगा साकार। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का बनना डोईवाला के साथ-साथ प्रदेश के लिए भी सम्मान का विषय होगा।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *