सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जागरूक करेगा एम्स का ट्रॉमा रथ

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। न्यूज लाइव ब्यूरो

सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए जनजागरूकता के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए ट्रॉमा रथ रवाना किया।

इस दौरान सप्ताह भर तक विभिन्न कॉलेजों और अस्पतालों में जाकर ट्राॅमा विभाग के हेल्थ केयर वर्कर लोगों को जागरूक करेंगे और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे।

रविवार को एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एम्स के ’ट्रॉमा रथ’ को रवाना किया। उन्होंने संस्थान के गेट नंबर 2 पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक साइकिल रैली को भी चीला के लिए रवाना किया।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर वाहनों की अधिकता के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके लिए जरूरी है कि आम लोगों को इन दुर्घटनाओं को कम करने के प्रति जागरूक किया जाए और मृत्यु दर को कम करने के सभी उपायों पर अमल किया जाए

ट्राॅमा विभाग के हेड व वरिष्ठ ट्राॅमा सर्जन प्रो. कमर आजम ने बताया कि आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से ट्राॅमा रथ को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है।

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन सचिव डाॅ. नीरज कुमार, डाॅ. मधुर उनियाल, डाॅ. रूबी कटारिया ,ए.एन.एस महेश देवस्थले, अखिलेश उनियाल शशिकान्त, कादिर खान, मनोज, दिनेश लोहार सहित कई अन्य शामिल थे।

उधर, सोमवार को इस अभियान से संबंधित एक अन्य कार्यक्रम में एम्स के ट्राॅमा सेन्टर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक पशुलोक शाखा के प्रबन्धक यशकान्त बडोला के साथ यूके से आए डॉक्टर सेल्वा कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ेंः AIIMS Rishikesh: इस नंबर पर मिलेगी ट्रामा विभाग की पूरी जानकारी

शिविर में 30 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। ़

इस अवसर पर ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष डॉक्टर गीता नेगी, ट्रॉमा के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कमर आजम, डॉक्टर नीरज कुमार, डॉक्टर रूबी कटारिया, सीएनओ रीता शर्मा, डीएनएस कमलेश बैरवा, दिनेश लुहार, दीपेंद्र नेगी, वरुण, राम प्रसाद आदि मौजूद थे।

सोमवार को ही ट्राॅमा रथ डीएसबी स्कूल पहुंचा। यहां ट्राॅमा विशेषज्ञों ने स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर दुर्घटनाओं को कम करने के कई उपाय बताए।

बताया गया कि इस वर्ल्ड ट्राॅमा डे पर इस इस वर्ष की थीम वर्कप्लेस इंजरी प्रिवेन्शन एण्ड मैनजेमेन्ट है। विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान एएनएस महेश देवेस्थले, शीला, राखी, उमराव, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *