पाई को तो जानते ही होंगे आप, 14 मार्च को है उसका दिन

Rajesh Pandey

पाई तो आप जानते हो न। वहीं पाई जो आप गणित में इस्तेमाल करते हो, जो 3.14 के बराबर होता है। वैसे तो यह ऐसा संख्या है, जिसको दशमलव के बाद लिखते जाओ, बस लिखते जाओ, खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। वैसे पाई के बारे में बता दें, यह एक विशेष संख्या है जो किसी भी वृत्त की परिक्रमा का नापने में इस्तेमाल होती है। यह परिक्रमा यानी परिधि को जानने में मदद करती है। यह ग्रीक वर्णमाला का अक्षर है। ग्रीक वर्णमाला में यह 16वें नंबर पर है।

पाई को करीब 3.14 मान दिया गया है, इसलिए इसको हर साल तीसरे महीने यानी मार्च की 14 तारीख को मनाया जाता है। क्या आपको मालूम है कि 14 मार्च को महान वैज्ञानिक आइंस्टीन का जन्मदिन है। साइंस की दुनिया में यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि 2009 में अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने भी पाई डे मनाने की स्वीकृति दी थी, जिसके बाद से यह दिवस केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।

हजारों वर्षों से लोग जान रहे हैं कि किसी वृत्त की परिधि ( वृत्त की एक परिक्रमा में चली गई दूरी) और उसके व्यास ( केंद्र से होकर परिधि के किन्हीं दो बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा की नाप) के बीच एक विशेष संबंध है। वृत्त यानी सर्कल कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो, परिधि और व्यास के बीच संबंध समान रहता है। यह अनुपात पाई (pi) है, जिसका अर्थ है कि परिधि हमेशा व्यास से लगभग 3.14 गुना अधिक होगी।

पाई का मान 3.14 को एकदम सटीक माना जाता है। बहुत लोग इसका मान 3.14159 इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता,क्योंकि पाई में दशमलव बिंदु के दाईं ओर के अंक लिखते जाओ, पर कभी समाप्त नहीं होते। कुछ लोग इसे चुनौती के रूप में देखते हैं। वर्षों से, लोग पाई के कई अंकों की गणना करने की कोशिश कर रहे हैं, जैसा कि वे कर सकते हैं। पहले तो वे केवल कुछ ही अंक प्राप्त कर सकते थे। 1699 तक, गणित विशेषज्ञ पाई को 71 अंकों की गणना करने में सक्षम थे। 1946 में डैनियल फर्ग्यूसन ने पाई को 620 अंकों की गणना की, जो एक कैलकुलेटर के बिना रिकॉर्ड है।

बहुत से लोगों के लिए, पाई के अंकों को याद रखना, इसकी गणना करना एक बड़ी चुनौती है। स्मृति से पाई के अंकों को दोहराने का विश्व रिकॉर्ड 2015 में भारत के 21 वर्षीय राजवीर मीणा के नाम है। वह 70,000 अंकों को याद करने में सक्षम पाए गए। इसमें उन्हें लगभग 9 घंटे 27 मिनट लगे।

यह भी जानिये

पाई या π एक गणितीय नियतांक है, जिसका संख्यात्मक मान किसी वृत्त की परिधि और उसके व्यास के अनुपात के बराबर होता है। इस अनुपात के लिये π संकेत का प्रयोग सबसे पहले वर्ष 1706 में विलियम जोन्स ने किया। इसका मान लगभग 3.14159 के बराबर होता है। यह एक अपरिमेय राशि है। पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है। गणित, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के बहुत से सूत्रों में π  का इस्तेमाल होता है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *