FeaturedNewsUttarakhand

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को देश में तीसरा स्थान

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेलों को प्रस्तुत करती उत्तराखंड की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया

देहरादून। 29 जनवरी, 2025

उत्तराखंड की झांकी ने कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सभी का ध्यान आकर्षित किया। ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ पर आधारित झांकी को लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है।

गुजरात की झांकी ‘स्वर्णिम भारत: विकास और विरासत’ को प्रथम तथा उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत विकास और विरासत को द्वितीय स्थान मिला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान मिलने पर प्रदेशवासियों और इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड की झांकी में राज्य से 16 कलाकारों ने भाग लिया। झांकी में उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती प्रसिद्ध ऐपण कला, साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया।

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी का नेतृत्व संयुक्त निदेशक सूचना के. एस. चौहान ने किया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button