पुलिस कर्मियों के आवास के लिए सौ करोड़ रुपये का प्रावधान करेंगेः सीएम

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा, सेवा के दौरान पुलिस कर्मियों की अकाल मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को तत्काल ₹01 लाख आर्थिक सहयोग दिए जाने के लिए पुलिस शहीद कल्याण कोष के लिए ₹02 करोड़ की धनराशि दी जाएगी तथा पुलिस कर्मियों के आवास के लिए ₹100 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया जाएगा।

उन्होंने पुलिस द्वारा इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा में आए करीब 4 करोड़ से अधिक एवं चारधाम यात्रा में लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाने और राज्य में जी-20 सम्मेलन की तीन बैठकों में सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उत्तराखण्ड पुलिस के अन्तर्गत एक त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक फोर्स का गठन किया है, जिसने 2021 से अब तक 04 हजार से ज्यादा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग ₹40 करोड़ के नारकोटिक पदार्थ बरामद किए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस जवानों के कार्यस्थल एवं उनके बैरकों को स्मार्ट बनाए जाने के लिए भवन निर्माण हेतु ₹36 करोड़ की धनराशि को बढ़ाते हुए ₹57 करोड़ स्वीकृत किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर, मधु चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *