By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: ऋषिकेश के एक शिक्षक के मेजर बनने की गाथा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > ऋषिकेश के एक शिक्षक के मेजर बनने की गाथा
Blog LiveeducationFeatured

ऋषिकेश के एक शिक्षक के मेजर बनने की गाथा

Rajesh Pandey
Last updated: October 21, 2023 10:42 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव ब्लॉग

“उस समय आयु भी सेना में भर्ती होने वाली नहीं थी। शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहा था। मैं शिक्षक बनना चाहता था, शिक्षक बन गया था। कभी भी नहीं सोचा था कि सेना में ट्रेनिंग लेने जाऊंगा। एक दिन, पंडित जी को परिवार ने मेरी जन्मपत्री देकर कहा, इनके बारे में बताओ। पंडित जी ने जन्मपत्री का अध्ययन करके कहा, इनका तो सेना में ट्रेनिंग लेने का योग बन रहा है। मैंने हंसते हुए कहा, शायद पंडित जी से जन्मपत्री देखने में कोई गलती हो रही है। अब सेना में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। वो भी इस उम्र में…, मैं लगभग 34 साल का हो गया था।”

कॉमर्स के शिक्षक रहे, वर्तमान में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत जीवन के अनुभवों और खास किस्सों को साझा कर रहे थे। मेजर रावत बचपन से लेकर अधिकतर समय ऋषिकेश में ही रहे, इसलिए उन्होंने बदलते ऋषिकेश पर भी बात की। आपको वर्ष 2017 में उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया था।

मेजर रावत बताते है, “2001 में श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में, उस समय प्रधानाचार्य रहे आईडी जोशी जी ने मुझसे कहा, क्या आप विद्यालय में एनसीसी को ज्वाइन करोगे। मैंने उनसे कहा, जरूर, मैं सहमत हूं। विद्यालय में एनसीसी की सीनियर डिवीजन है। शिक्षक ही सेना से आवश्यक प्रशिक्षण के बाद विद्यालय में एनसीसी की बागडोर संभालते हैं। उन्होंने मेरे नाम का प्रस्ताव एनसीसी को भेज दिया, जहां से मुझे तीन माह से प्रशिक्षण के लिए कामठी, नागपुर जाने का बुलावा भेजा गया।”

“शिक्षक को तीन माह का प्रशिक्षण मिलने के बाद सेकंड लेफ्टिनेंट का रैंक प्रदान किया जाता है। मेरा इससे पहले एनसीसी से कोई नाता नहीं था। मैंने कभी एनसीसी का प्रशिक्षण भी नहीं लिया था। इसलिए मुझे तीन माह की ट्रेनिंग लेनी थी, जो शिक्षक एनसीसी के ‘सी’ सर्टिफिकेट धारक होते हैं, उनके लिए यह ट्रेनिंग एक माह की होती है। जब मैंं ट्रेनिंग के लिए जा रहा था, तब पंडित जी की बात याद आई कि वो एकदम सत्य कह रहे थे।”

बताते हैं, ” फौज की ट्रेनिंग हासिल करके मेरा जीवन बदल गया। यह ट्रेनिंग व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत करती है। अनुशासन, समयबद्धता एवं दृढ़ निश्चय की भावना का विकास होता है। 2021 में प्रधानाचार्य पद मिलने पर एनसीसी की जिम्मेदारी छोड़ दी।”

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के बारे में, संक्षेप में
तीर्थनगरी ऋषिकेश में महन्त श्री परशुराम जी महाराज ने श्री भरत मंदिर परिसर में सन् 1941-42 में विद्यालय स्थापित किया। यह विद्यालय पूर्व में प्राथमिक रहा तथा बाद में सन् 1943 में श्री भरत मंदिर आंग्ल हिन्दी माध्यमिक विद्यालय के रूप में पंजीकृत कर दिया गया। सन् 1943-44 में पंजीकृत श्री भरत मंदिर स्कूल सोसायटी,ऋषिकेश से संचालित इस विद्यालय को शिक्षा विभाग ने वर्ष 1944 में कक्षा 8 तक स्थायी मान्यता प्रदान की । सन् 1947 में हाईस्कूल एवं सन् 1951 में इंटरमीडिएट की मान्यता प्राप्त हुई। बालक-बालिकाओं के इस विद्यालय में वर्तमान में छात्र संख्या लगभग डेढ़ हजार है। विद्यालय की प्रार्थना सभा की खूब तारीफ होती है।

इसी विद्यालय से किया हाईस्कूल
मेजर गोविंद सिंह रावत ने 1982 में इसी विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। इसके बाद, आप 12वीं कक्षा के लिए पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में चले गए। उस समय विद्यालय में इंटरमीडिएट में कॉमर्स विषय नहीं था। एमकॉम, बीएड के बाद आपने विद्यालय में शिक्षक के रूप में शुरुआत की।

ऋषिकेश बदल रहा है
ऋषिकेश शहर में होते बदलाव पर चर्चा करते हुए, प्रधानाचार्य मेजर रावत पुराने दिनों को याद करते हैं। बताते हैं, “मई जून के महीनों में दोपहर दो बजे तक बाजार में गिनती के लोग ही दिखते थे, जिनको बहुत जरूरी काम होता होगा। सड़कों पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी। हराभरा था शहर, मैदान खूब थे। जनसंख्या घनत्व बढ़ गया। कई बार सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है। हरियाली गायब, खाली स्थान गायब हो रहे हैं, इमारतें बन रही है। यह विकास का एक आयाम हो सकता है, पर पहले वाला समय कुछ और ही था।”

हमने खेल को लेकर यह धारणा बदल दी… 
कहते हैं, “मैं एथलीट रहा हूं। वॉलीबाल को छोड़कर सभी खेल खेले। क्रिकेट, फुटबॉल, रेस… में खूब हाथ आजमाया। पहले, पूरा दिन खेल के मैदान में, इसी स्कूल के मैदान में बीतता था। बचपन में, वो जमाना कुछ और था, खेलकर घर लौटते तो पिटाई हो जाती थी। परिवार वाले कहते थे, खेलने वाले बच्चे, पढ़ने में अच्छे नहीं होते। खेलने से पढ़ाई का नुकसान होता है।”

“हमने इस बात को चुनौती के तौर पर लिया, हम पढ़ने में भी अच्छे रहे। खेलकूद में हिस्सा लेने वाले बच्चे, अन्य किन्हीं खराब गतिविधियों में नहीं होंगे। नशे जैसी बुराइयों से वो बचे रहेंगे। हमने जीवन में बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और अन्य कोई नशा नहीं किया। हमारा सभी बच्चों और युवाओं से कहना है, खेलकूद में जमकर हिस्सा लो, जिस जुनून से खेलते हो, उसी तरह मेहनत से शिक्षा पर भी ध्यान दो। आप जीवन में सफल हो जाओगे।”

You Might Also Like

आयोग ने इस पद के लिए घोषित की इंटरव्यू की डेट
डॉ. जोशी ने नाड़ीविज्ञान चिकित्सा पद्धति से की स्वास्थ्य की जांच
उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर्स के 776 पदों पर नौकरियां, आवेदन करें
एक गांव ने दी पेड़ को अंतिम विदाई
भारत में चुनावः देवप्रयाग सीट पर विनय लक्ष्मी के खिलाफ मैदान में कोई नहीं उतरा
TAGGED:An Ancient City RishikeshMajor Govind Singh RawatNCCShri Bharat Mandir Inter College
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article पुलिस कर्मियों के आवास के लिए सौ करोड़ रुपये का प्रावधान करेंगेः सीएम
Next Article उत्तराखंडः 167 आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?