मुख्यमंत्री ने फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में इंटरनेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 24 खिलाड़ियों और खेलो मास्टर्स नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता-2023 में कांस्य पदक जीतने पर 75 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नेपाल में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय वेटरनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तराखंड की 40 प्लस खेलो मास्टर्स टीम के दल को फ्लैग ऑफ किया।
उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।
इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ हेड कोच डॉ. विरेंद्र सिंह रावत, सुनील शर्मा, शरद अग्रवाल, आर्मी कैप्टन धीरज थापा, विमल सिंह रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, कोच सत्य प्रकाश जोशी आदि उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *