
Gen Z themed post office IIT Delhi: नई दिल्ली, 20 नवंबर, 2025: भारतीय डाक ने अपने आधुनिकीकरण अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आईआईटी दिल्ली में नए सिरे से तैयार देश का पहला जेन-जी (Gen Z)–थीम आधारित डाकघर शुरू किया है।
आईआईटी दिल्ली का यह नया कैंपस डाकघर शैक्षणिक परिसरों में डाक सेवाओं से जुड़ाव के पूरी तरह नए मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है। छात्रों के सहयोग से तैयार किया गया यह केंद्र आधुनिक सौंदर्यशास्त्र, वाई-फाई सक्षम क्षेत्र, आईआईटी फाइन आर्ट्स सोसाइटी की क्रिएटिव ग्रैफिटी और कलाकृतियों, तथा स्मार्ट सर्विस टचपॉइंट्स जैसे- क्यूआर-आधारित पार्सल बुकिंग और छात्र–अनुकूल स्पीड पोस्ट छूट जैसी सुविधाओं से लैस है।

Gen Z themed post office IIT Delhi
यह बदलाव राष्ट्रीय स्तर की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत 15 दिसंबर 2025 तक शैक्षणिक परिसरों में स्थित 46 डाकघरों को नए सिरे से तैयार किया जाना निर्धारित है।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है छात्रों की सक्रिय भागीदारी, जिसमें भारतीय डाक छात्रों को ब्रांड एम्बेसडर, पोस्ट ऑफिस डिजाइन के सह-निर्माता और सोशल मीडिया आउटरीच सहयोगी के रूप में शामिल कर रहा है।
Gen Z themed post office IIT Delhi
देश में पहली बार, आईआईटी दिल्ली में स्टूडेंट फ्रैंचाइज़ मॉडल भी लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से छात्रों को डाक संचालन का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही छात्रों के लिए विशेष ब्रांडेड पार्सल पैकिंग की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे आसानी से पार्सल बुक कर सकें।
Also Read: Uttarakhand nursing officer recruitment 2025: नर्सिंग अधिकारियों के 587 पदों पर भर्तियां
उद्घाटन समारोह में आईआईटी दिल्ली के निदेशक, डीन, फैकल्टी सदस्यों और छात्र संगठनों के योगदान की सराहना की गई , जिनकी रचनात्मक दृष्टि, सहभागिता और उत्साह से यह आधुनिक डाक घर को आकार मिल पाया है। भारतीय डाक देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में आधुनिक, आकर्षक और सुलभ पोस्टल स्पेस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।













