UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: उत्तराखंड पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती, आवेदन 13 मई से

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 120 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 मई 2026 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 जून, 2026 है। 

Rajesh Pandey

UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: देहरादून, 08 मई, 2026:उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 120 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 मई 2026 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 02 जून, 2026 है। 

UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: अधिक जानकारी के लिए देखेंः पदनाम-पशुधन प्रसार अधिकारी के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन(ADVT.)(Click Here)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 08 मई, 2026 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 मई, 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 02 जून, 2026

  • आवेदन पत्र में संशोधन: 05 जून से 07 जून, 2026 तक

  • लिखित परीक्षा (अनंतिम तिथि): 12 जुलाई, 2026

    पदों का विवरण और वेतनमान

कुल 120 पदों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

  1. सीधी भर्ती हेतु: 108 पद 

  2. विभागीय कार्मिकों के लिए: 12 पद

वेतनमान: चयनित अभ्यर्थियों को ₹35,400 से ₹1,12,400 (लेवल-06) का वेतनमान दिया जाएगा

UKSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: अधिक जानकारी और विस्तृत पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः FRI Dehradun Recruitment 2026: समूह ग के 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *