FRI Dehradun Recruitment 2026: समूह ग के 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

वन अनुसंधान संस्थान (FRI)  देहरादून ने समूह-ग (Group-C) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है । इन पदों के लिए 04 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

Rajesh Pandey

FRI Dehradun Recruitment 2026:देहरादून, 7 मई , 2026: वन अनुसंधान संस्थान (FRI)  देहरादून ने समूह-ग (Group-C) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया है इन पदों के लिए 04 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं । 

देखेंः एफआरआई में भर्ती

प्रमुख तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 04 मई 2026  

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 03 जून 2026 

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (चरण-I): जून 2026 (संभावित)

     

पदों का विवरण

FRI Dehradun Recruitment 2026:संस्थान कुल 91 पदों पर भर्ती कर रहा है । मुख्य पद इस प्रकार हैं:

  • बहुकार्य कर्मचारी (MTS): 45 पद (शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास)

  • तकनीशियन (क्षेत्र/प्रयोगशाला अनुसंधान): 11 पद (12वीं विज्ञान में 60% अंकों के साथ)

  • तकनीकी सहायक: 04 पद

  • अवर श्रेणी लिपिक (LDC): 08 पद

  • वन रक्षक (Forest Guard): 07 पद

  • अन्य पद: पुस्तकालय सूचना सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-II, भंडारपाल और तकनीशियन (रखरखाव)

     

    FRI Dehradun Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें: इच्छुक अभ्यर्थी केवल संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://fri.icfre.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

अधिक जानकारी के लिए देखेंः भर्ती का विज्ञापन हिन्दी में             भर्ती का विज्ञापन अंग्रेजी में

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *