Baksa ODOP Honey Export to USA:असम के बाक्सा जिले से अमेरिका के लिए 20 मीट्रिक टन शहद की पहली खेप रवाना

असम के महत्वाकांक्षी जिले बाक्सा से ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) शहद की पहली खेप 9 मई 2026 को अमेरिका रवाना की गई। 20 मीट्रिक टन शहद की खेप उत्तर पूर्वी क्षेत्र की एपीडा-पंजीकृत निर्यातक कंपनी, असम स्थित सॉल्ट रेंज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्यात की गई।

Rajesh Pandey
सांकेतिक चित्रः फोटो साभार- CANVA

Baksa ODOP Honey Export to USA

  • असम में लगभग 1,650 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन होता है
  • बाक्सा बीटीआर में शहद उत्पादन करने वाले प्रमुख जिलों में से एक है
  • मधुमक्खी पालकों और किसानों को लगभग 43% अधिक लाभ की उम्मीद 

Baksa ODOP Honey Export to USA: नई दिल्ली, 10 मई, 2026ः असम के महत्वाकांक्षी जिले बाक्सा से ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) शहद की पहली खेप 9 मई 2026 को अमेरिका रवाना की गई। 20 मीट्रिक टन शहद की खेप उत्तर पूर्वी क्षेत्र की एपीडा-पंजीकृत निर्यातक कंपनी, असम स्थित सॉल्ट रेंज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्यात की गई।

असम में समृद्ध जैव विविधता, प्रचुर वन संसाधन और मधुमक्खी पालन की सदियों पुरानी परंपरा के कारण शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। कार्बी, मिशिंग और बोडो जैसी स्वदेशी जनजातियां सदियों से शहद इकट्ठा कर रही हैं। यहां शहद का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से भोजन, औषधि और सांस्कृतिक एवं धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता रहा है।

Baksa ODOP Honey Export to USA: राज्य के प्रमुख शहद उत्पादक जिलों में बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के बाक्सा, कोकराझार, चिरांग, उदलगुरी और तामुलपुर शामिल हैं।

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, असम ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान लगभग 1,650 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन किया।

पर्यावरण के अनुकूल और कीटनाशक मुक्त वातावरण से प्राप्त, बाक्सा जिले का शहद अपनी उच्च गुणवत्ता और लगभग जैविक विशेषताओं के लिए जाना जाता है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और संपोषित कृषि पद्धतियों को प्रदर्शित करता है।

आजीविका निर्माण, मूल्यवर्धन और निर्यात में बढ़ोतरी की अपार संभावनाओं को देखते हुए बाक्सा शहद को ओडीओपी पहल के अंतर्गत शामिल किया गया है। यह शहद अपनी प्राकृतिक शुद्धता, समृद्ध पुष्प विविधता और उच्च पोषण एवं औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने प्रसंस्करण सुविधा में परीक्षण और प्रयोगशाला उपकरण उपलब्ध कराने सहित इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में सहायता देकर निर्यात को सुगम बनाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों और खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस पहल से स्थानीय मधुमक्खी पालकों और किसानों को काफी लाभ होने की उम्मीद है, क्योंकि उत्पादकों को प्रचलित स्थानीय कृषि मूल्य के मुकाबले लगभग 43 प्रतिशत अधिक मूल्य प्राप्त होगा, जिससे आय के मौके बढ़ेंगे और क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका मजबूत होगी।

एपीडा ने किसानों के नेतृत्व वाले निर्यात को प्रोत्साहन देने, गुणवत्तापूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और ओडीओपी जैसी पहलों का सहयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, जिससे भारत को वैश्विक बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों के एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित किया जा सके।

Content Summary 

FeatureDetails
OriginBaksa District, Assam
DestinationUSA
Quantity20 Metric Tonnes (First Consignment)
ExporterSalt Range Foods Pvt. Ltd. (APEDA Registered)
Economic Impact43% increase in farmer income compared to local prices
Production ContextAssam produces approx. 1,650 MT of honey annually
Key AgenciesAPEDA (Ministry of Commerce and Industry)
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *