UKPSC : टाइपिंग एग्जाम के संबंध में आयोग ने यह सुविधा उपलब्ध कराई

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 19 फरवरी, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय ने टंकण परीक्षाओं (Typing Exam) के संबंध में निर्णय लिया है कि अभ्यर्थी आगामी टंकण परीक्षाओं में अपना की-बोर्ड ला सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी अपना की-बोर्ड लाना चाहता है, तो उनको केवल USB की-बोर्ड लाने की अनुमति होगी। जो अभ्यर्थी अपना की-बोर्ड नहीं लाना चाहते, उन्हें पूर्व की भांति आयोग द्वारा की-बोर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिएः आयोग की विज्ञप्ति 

आयोग के अनुसार, इस संबंध में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि अपना की-बोर्ड लाने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा से पूर्व आयोग द्वारा उपलब्ध कराया गया स्वघोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें यह घोषणा करनी होगी कि स्वयं के की-बोर्ड एवं उससे संबंधित संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी एवं भविष्य में आयोग द्वारा की-बोर्ड से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *