By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: स्वस्थ धरा, खेत हराः मिट्टी की सेहत रहेगी अच्छी तो हम भी रहेंगे स्वस्थ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > स्वस्थ धरा, खेत हराः मिट्टी की सेहत रहेगी अच्छी तो हम भी रहेंगे स्वस्थ
AgricultureenvironmentFeaturedfoodhealth

स्वस्थ धरा, खेत हराः मिट्टी की सेहत रहेगी अच्छी तो हम भी रहेंगे स्वस्थ

Rajesh Pandey
Last updated: February 18, 2025 10:30 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

नई दिल्ली। 17 फरवरी,2025

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 फरवरी, 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में की थी। यह योजना देश के सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने में राज्य सरकारों की सहायता के लिए शुरू की गई थी।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को उनकी मिट्टी की पोषक स्थिति के बारे में जानकारी देता है। साथ ही, मिट्टी के स्वास्थ्य और उसकी उर्वरता में सुधार के लिए पोषक तत्वों की उचित खुराक की सिफारिश भी करता है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल (www.soilhealth.dac.gov.in) देशभर में सभी प्रमुख भाषाओं और पांच बोलियों में एक समान और मानकीकृत प्रारूप में किसानों के लाभ के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार करने की सुविधा प्रदान करता है।

A screenshot of a cell phoneAI-generated content may be incorrect.

मृदा स्वास्थ्य कार्ड में 12 मापदंडों के संबंध में मिट्टी की स्थिति शामिल होती है, यानी नाइट्रोजन, फ़ॉस्फोरस, पोटैशियम, सल्फर (मैक्रो-पोषक तत्व);जिंक, लौह तत्व, तांबा, मैंगनीज, बोरन (सूक्ष्म पोषक तत्व); और पीएच (अम्लता या क्षारीयता), ईसी (विद्युत चालकता) और ओसी (कार्बनिक कार्बन)।

इसके आधार पर, कार्ड खेत के लिए आवश्यक उर्वरक अनुशंसाओं और मिट्टी संशोधन को भी बताता है।

मिट्टी के नमूने आम तौर पर साल में दो बार रबी और खरीफ फसल की कटाई के बाद या जब खेत में कोई खड़ी फसल न हो।

ग्राम स्तरीय मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं (वीएलएसटीएल) के लिए दिशा-निर्देश जून 2023 में जारी किए गए थे।

वीएलएसटीएल की स्थापना व्यक्तिगत उद्यमियों यानी ग्रामीण युवाओं और समुदाय आधारित उद्यमियों द्वारा की जा सकती है, जिसमें स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), स्कूल, कृषि विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।

लाभार्थी/ग्राम स्तरीय उद्यमी एक युवा होना चाहिए, जिसकी आयु 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को भी वीएलएसटीएल के रूप में नामांकित किया जा सकता है।

फरवरी 2025 तक 17 राज्यों में 665 ग्राम स्तरीय मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं।

स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीएसईएंडएल), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और राज्य सरकारों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों के 20 स्कूलों (10 केन्द्रीय विद्यालय और 10 नवोदय विद्यालय) में स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम पर एक पायलट परियोजना शुरू की गई है।

इसका उद्देश्य छात्रों को टिकाऊ कृषि प्रथाओं के लिए मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना है।

इन स्कूलों में 20 मृदा स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं स्थापित की गईं।

कक्षा VI से XII तक के छात्रों और शिक्षकों के लिए मॉड्यूल विकसित और प्रसारित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत, स्कूली छात्रों द्वारा मिट्टी के नमूने एकत्र किए गए और छात्रों द्वारा मिट्टी का परीक्षण भी किया गया और एसएचसी तैयार किए गए।

छात्रों ने उर्वरक और फसल की सिफारिश के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिश के बारे में भी किसानों को शिक्षित किया।

2024 तक, 1020 स्कूल मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम को कार्यान्वित कर रहे हैं, 1000 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं और 125,972 छात्र नामांकित हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना को वर्ष 2022-23 से ‘ मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता ‘ नाम से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) में एक घटक के रूप में विलय कर दिया गया है।

प्रौद्योगिकी प्रगति

एसएचसी मोबाइल एप – मृदा स्वास्थ्य कार्ड तक पहुँच को और आसान बनाने के लिए, भारत सरकार ने 2023 में नई मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना में तकनीकी हस्तक्षेप किया।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल को नया रूप दिया गया और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के साथ एकीकृत किया गया ताकि सभी परीक्षण परिणामों को कैप्चर किया जा सके और मानचित्र पर देखा जा सके।

योजना के कार्यान्वयन/निगरानी को सुचारू बनाने और किसानों को उनके मृदा स्वास्थ्य कार्ड तक आसान पहुँच प्रदान करने के लिए, मोबाइल एप्लीकेशन को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ लैस किया गया है जैसे:

  • मिट्टी के नमूने एकत्र करने वाले ग्राम स्तरीय उद्यमी/संचालक के लिए नमूना संग्रह क्षेत्र को सीमित करना
  • स्थान के अक्षांश और देशांतर का स्वतः चयन
  • बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के, भू-मानचित्रित प्रयोगशालाओं से सीधे पोर्टल पर सभी नमूनों के नमूने और परीक्षण परिणामों को जोड़ने के लिए क्यूआर कोड तैयार करना।

यह एप्लीकेशन पूरे भारत की ग्राफिक जानकारी प्रदान करता है और साथ ही कई स्तरों पर राज्य सीमा, जिला सीमा, तालुका सीमा, पंचायत सीमा भी दिखाता है।

नई प्रणाली अप्रैल 2023 में शुरू की गई थी और अब मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड अब इस नए पोर्टल पर बनाए जाते हैं।

मृदा स्वास्थ्य कार्डों के डिजिटलीकरण के लिए, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा वेब आधारित कार्य प्रवाह अनुप्रयोग मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल डिजाइन और विकसित किया गया है।- पीआईबी

You Might Also Like

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के लिए कीं 12 घोषणाएं
सड़क सुरक्षा माहः परिवहन विभाग ने एम्स के साथ मिलकर किए नुक्कड़ नाटक
देहरादून में कृषि गणना योजना के दूसरे और तीसरे चरण का प्रशिक्षण
India second largest honey exporter 2025: उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य
उत्तराखंडःअफसर की पत्नी के इलाज के लिए घर पर डॉक्टर, तो इन महिलाओं की क्या गलती थी
TAGGED:School Soil Health ProgrammeSHC Full cardSHC Mobile AppSoil Health CardsSwasth Dharaa Khet HaraaThe Soil Health Card Portal (www.soilhealth.dac.gov.in)The Soil Health Card Scheme
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article खेल खेल निगला पेंच सात साल के बच्चे के फेफड़े में फंस गया, एम्स ऋषिकेश ने बचाई जान
Next Article UKPSC : टाइपिंग एग्जाम के संबंध में आयोग ने यह सुविधा उपलब्ध कराई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?