कल कर लेंगे, अभी तो समय है। ऐसा अक्सर हम लोग अपने किसी भी कामकाज को लेकर करते हैं। धीरे-धीरे समय बीतता जाता है और कल के भरोसे हमारा जरूरी कामकाज टलता जाता है। जब उस कार्य को पूरा करने का समय आता है तो हम हड़बड़ी में होते हैं।
कल क्यों बेहतर है, आज क्यों नहीं। किसी भी कार्य को कल पर टालने का मतलब है समय खराब करना है। कल किसी भी आज से अलग नहीं है। यदि हम किसी भी कार्य को करने में कल सक्षम हैं तो आज क्यों नहीं।



