By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: एम्स ऋषिकेश में पहली बार हुई इस तरह की सर्जरी, इंजीनियरिंग के छात्र को मिली नई जिंदगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > एम्स ऋषिकेश में पहली बार हुई इस तरह की सर्जरी, इंजीनियरिंग के छात्र को मिली नई जिंदगी
FeaturedhealthNews

एम्स ऋषिकेश में पहली बार हुई इस तरह की सर्जरी, इंजीनियरिंग के छात्र को मिली नई जिंदगी

Rajesh Pandey
Last updated: November 16, 2024 7:11 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
AIIMS Rishikesh Building
SHARE

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

जन्म से ही ’बाइकेस्पिड एओर्टिक वाल्व’ (Bicuspid Aortic Valve) और ’एओर्टा में कोआर्कटेशन’ (Coarctation in the Aorta) नाम की बीमारी से जूझ रहे 19 वर्षीय युवक का जीवन बचाने में एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) के चिकित्सकों ने सफलता पाई है। यह उपचार बेंटाल सर्जरी (The Bentall procedure)  के माध्यम से किया गया, जो बहुत ही जटिल प्रकार की सर्जरी है।

सीटीवीएस विभाग के शल्य चिकित्सक डाॅ. अनीश गुप्ता ने बताया कि रोगी की दिल्ली के एक अस्पताल में कोआर्कटेशन ऑफ एओर्टा की सफल स्टेंटिंग हो चुकी थी। रोगी के दिल में जन्म से ही बाइकेस्पिड एओर्टिक वाल्व यानि तीन की जगह दो पत्ते वाला हार्ट वाल्व थे। उम्र बढ़ने पर धीरे-धीरे एओर्टा का नाप बढ़ता रहा और कई साल बाद रोगी 18 वर्ष का हुआ तो एओर्टिक एन्युरिज्म बीमारी (Aortic aneurysm disease) से ग्रसित हो गए।

बिहार का रहने वाला यह रोगी एक इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। जिसका वजन 103 किलोग्राम है। डाॅ. अनीश ने बताया कि आम तौर पर आरोही महाधमनी (एओर्टा) 5-8 सेमी लंबी और 3-4 सेमी चौड़ी होती है। महाधमनी के 5.5 सेमी आकार के बाद फटने का खतरा बन जाता है। हालत बिगड़ने पर रोगी को एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

एम्स में डॉक्टर अनीश गुप्ता के नेतृत्व में सीटीवीएस विभाग की टीम ने मरीज की बेंटाल सर्जरी की।

उन्होंने बताया कि बेंटाल ऑपरेशन में दिल से निकलने वाली महाधमनी एओर्टा को बदल दिया जाता है और एओर्टिक वाल्व भी बदला जाता है।

सफल सर्जरी के बाद रोगी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 20 दिन के भीतर उन्होंने बिहार लौटकर फिर से कॉलेज  ज्वाइन किया। यह पहला मामला है जब किसी 103 किलोग्राम वजन वाले मरीज की राज्य के किसी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में बेंटाल सर्जरी सफलता पूर्वक की गई है।

सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. अनीश गुप्ता, डाॅ. दानेश्वर मीणा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अबीशो, डॉ. ईशान, डॉ सावन आदि शामिल थे।

जबकि एनेस्थेसिया विभाग के डाॅ. अजय कुमार, कार्डियोलाॅजी की डाॅ. भानु दुग्गल, डाॅ. यश श्रीवास्तव और नर्सिंग टीम का भी इसमें विशेष सहयोग रहा।

संस्थान की निदेशक प्रो. मीनू सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल, सीटीवीएस के विभागाध्यक्ष डाॅ. अंशुमान दरबारी और यूनिट इंचार्ज डॉ. नम्रता गौड़ ने सर्जरी करने वाली टीम की प्रशंसा की है।

You Might Also Like

देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण सात अक्तूबर को
सवाल तो बनता हैः यूपी तो टैबलेट दे रहा है, उत्तराखंड में पैसा क्यों ?
Wildlife Awareness Program Ramgarh: ड्राइंग कम्पीटिशन में कोमल, अर्चना और परी विजेता
कांग्रेस में शामिल होने के बाद सामने आया हरक सिंह का माफीनामा
जॉब अलर्टः उत्तराखंड में बंदी रक्षकों के 213 पदों पर नौकरी का मौका
TAGGED:AIIMS RISHIKESHBicuspid Aortic ValveCoarctation in the AortaWhat is the Bentall procedure
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article UKSSSC: आयोग ने इस परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन की तिथि में किया संशोधन, बताया यह कारण
Next Article मानवभारती के छात्रों ने थानो गांव में जाकर उद्यमिता और आर्गेनिक फार्मिंग को जाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?