FeaturedUttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा में 2016 से 2021 तक की तदर्थ नियुक्तियां निरस्त, सीएम ने स्पीकर को दी बधाई

उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लिया निर्णय

देहरादून। उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने विधानसभा में वर्ष 2016 से 2021 तक हुई तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त कर दिया। कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर स्पीकर ने 2016 में 150, 2020 में छह तथा वर्ष 2021 में की गईं 72 तदर्थ भर्तियों को निरस्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सदन और सरकार एकजुट हैं। विधानसभा भर्ती मामले में मुख्यमंत्री ने सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से भर्तियों की जांच करने का आग्रह किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की मंशा के अनुसार इस पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर समयबद्ध तरीके से जांच के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन की दिशा में कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। किसी भी प्रकार से कोई भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। UKSSSC और अन्य भर्तियों में अनियमितता पाए जाने पर उन्हें पारदर्शिता से आयोजित करने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। युवा पूरे उत्साह और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएं। वर्तमान में 7000 परीक्षाओं की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है और 12 हजार पदों पर भर्ती की कार्ययोजना पर भी काम कर रहे हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button