current Affairs

शर्मिला टैगोर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

मशहूर फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए नई दिल्ली में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2017 से सम्मानित किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री (प्रधानमंत्री कार्यालय) जितेंद्र सिंह और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने शर्मिला टैगोर को यह पुरस्कार प्रदान किया। 

कर्नाटक सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन इंडिया के साथ समझौता किया है, जिसके तहत छोटे किसानों को भी प्रौद्योगिकी उन्मुख समाधान के साथ सशक्त बनाने के लिए तकनीकी मदद दी जाएगी। इससे उन्हें आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी। किसान समाधान क्लाउड आधारित तकनीक का उपयोग करेंगे। 

सार्वजनिक परिवहन में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन ईंधन कोशिकाओं से संचालित दुनिया का पहला हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राम चीन में संचालित हो गया है। उत्तर चीन के हेबेई प्रांत में पहली बार ट्राम को व्यावसायिक संचालन में रखा गया था। यह 12 किलोग्राम हाइड्रोजन में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से 40 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। 

उड़ीसा देश का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है। भारत में कुल बाक्साइट का आधे से अधिक उत्पादन उड़ीसा में होता है। 

जादुगुडा झारखंड के सिंहभूम जिले में स्थित भारत की पहली यूरेनियम खान है।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति तोबो मठ हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में 3050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

अरबी, अंग्रेजी, फ्रेंच, चीनी, स्पेनिश और रूसी संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा में शामिल हैं।

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button