FeaturedUttarakhand

राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना।

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड युवावस्था में है। 2025 तक उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button