केदारनाथ में गरुड़ चट्टी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
देहरादून। श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली व गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर के क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 11:40 बजे हुई।
केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी जा रहे एक हेलीकॉप्टर के गरुड़चट्टी में दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय पुलिस, फायर एवं SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। विस्तृत जानकारी से अवगत कराया जाएगा।@ANINewsUP @PTI_News pic.twitter.com/hyabvDpeiy
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) October 18, 2022
स्थानीय पुलिस, फायर ,एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जाँच के आदेश दिए हैं।
अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी उड्डयन सी.रविशंकर ने बताया कि केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मृत्यु हुई है।
दुर्घटना आज प्रातः लगभग 11:40 बजे हुई। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित गुजरात के तीन और कर्नाटक, झारखण्ड के एक-एक यात्री सवार थे। एक अन्य यात्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जिलाधिकारी स्तर पर जॉंच बैठाई गई है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम घटनास्थल पर रेस्कयू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित कर रही हैं। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।












