By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: लघु किसान नन्हे वर्मा से एक मुलाकात, दिल खुश कर दिया बंदे ने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > लघु किसान नन्हे वर्मा से एक मुलाकात, दिल खुश कर दिया बंदे ने
AgricultureBlog LiveBusinessCareerFeaturedfood

लघु किसान नन्हे वर्मा से एक मुलाकात, दिल खुश कर दिया बंदे ने

Rajesh Pandey
Last updated: October 28, 2021 10:04 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
दूधली से कुछ आगे सड़क किनारे सब्जियां बेच रहे नन्हे वर्मा। फोटो- डुगडुगी
SHARE

सार्थक और मैंने, देहरादून से वाया दूधली डोईवाला जाने का मन बनाया। वो इसलिए, क्योंकि हम दोनों को ही यह रास्ता बहुत पसंद है। यहां सड़क के एक किनारे पर जंगल और दूसरी ओर प्रदूषित नदी सुसवा है। प्रदूषण ने इन नदी का जेंडर बदलकर, इसे नाला बना दिया। पर, अभी भी सैकड़ों परिवार इस पर निर्भर हैं।

जैसे ही हम बंजारावाला पहुंचे, बारिश भी हमारे साथ हो ली। बारिश का व्यवहार समझकर हमने अंदाजा लगा लिया कि यह हमें घर तक छोड़कर ही दम लेगी, पर ऐसा नहीं हो पाया। मोटरसाइकिल पर सवार हमें, खुद की कम, बैग में रखे लेपटॉप की चिंता ज्यादा सता रही थी। हम बाप-बेटे तो बारिश में जमकर भींगना चाह रहे थे। मैं बार-बार सार्थक से पूछ रहा था, लेपटॉप तो बच जाएगा न। वह भी तुरंत जवाब दे रहा था, कुछ नहीं होगा। मैंने सही तरीके से रखा है।

मुझे पता था कि अगर कुछ नुकसान हुआ तो सार्थक यह कहकर साफ बच निकलेगा कि, मैं क्या करूं, बारिश ही इतनी तेज थी। उसकी इस बात का मेरे पास कोई जवाब नहीं होगा। सिवाय, कुछ देर गुन गुन करके चुप हो जाने के।

दूधली से पहले ही बारिश कम हो गई।

आगे बढ़ ही रहा था कि दूधली पुलिस चौकी से कुछ पहले, सड़क किनारे बारिश में ही एक शख्स को सब्जियों के छोटे ढेर लगाकर बैठा देखा। मैंने पहले भी इनको यही देखा है। मैं इनसे बात करना चाहता था। जानना चाहता था कि सब्जियों के ये ढेर किसी परिवार की आर्थिकी को कैसे संभालते हैं। क्या इससे उनका गुजारा हो जाता है। क्या वो अपनी व परिवार की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा कर पाते हैं। क्या वो खुश हैं, इस काम से। उनका रूटीन क्या है। इसी तरह के कुछ सवालों के जवाब जानना चाह रहा था।

उनके पास ताजी भिंडी, बैंगन और भुट्टे (मक्का) थे। नमस्कार और हालचाल जानने से शुरू हुआ वार्ता का क्रम काफी देर तक चला। बारिश के नाम पर कुछ छींटे ही पड़ रही थीं, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं थी।

उन्होंने अपना नाम नन्हे वर्मा बताया। वो देहरादून में रेलवे स्टेशन के पास सिंगल मंडी इलाके में रहते हैं। अपने छोटे भाई के साथ, सामने ही लगभग 25 बीघा खेत को किराये पर लिया है। (किराये या बंटाई में खेत के मालिक को कृषि उपज से होने वाली आय का कुछ हिस्सा या कुछ निर्धारित रकम, इनमें से जो भी तय होता है, देना पड़ता है।)

दूधली के पास के खेत उनके पास लगभग आठ साल से हैं। यहां धान, गेहूं, मक्का, गन्ना और सब्जियां उगाते हैं। इससे पहले पथरीबाग में गोभी और अन्य सब्जियां उगा रहे थे।

दूधली रोड के पास सब्जियों की खेती। फोटो- डुगडुगी

क्या लाभ हो जाता है, पर मुस्कराते हुए जवाब देते हैं, रोटी मिल जाती है बस। करीब 55 साल के नन्हे वर्मा ने अपने पिताजी के साथ, 12 वर्ष की आयु से ही खेतीबाड़ी में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। पिता जी के बाद, घर परिवार की जिम्मेदारियों को इसी खेतीबाड़ी से निभाया। एक बेटी है, जिसकी शादी कर दी है। बेटी ने ग्रेजुएशन किया है। भाई के बच्चे भी पढ़ाई कर रहे हैं। खेतीबाड़ी में मेहनत करके अपना घर बनाया है।

बताते हैं कि अभी कुछ खेत खाली हैं, जिनको बरसात निकलते ही फसल के लिए तैयार करना है। मक्की, तोरी, भिंडी उगाने के बाद खेत की सफाई करनी पड़ती है। सफाई के बाद शलगम, राई, गोभी लगानी हैं।

पांच श्रमिकों का घर परिवार भी इसी खेती से चलता है। बरसात में खेती में बहुत ज्यादा काम नहीं होता। केवल भिंडी और अन्य सब्जियों को तोड़ना होता है। श्रमिकों को प्रतिदिन का ढाई सौ रुपया मिल जाता है। सुबह नौ से शाम करीब साढ़े पांच बजे तक काम करते हैं। लंच टाइम में करीब दो घंटे आराम के होते हैं।

वैसे तो अक्सर सब्जी, यहीं खेत के पास ही बिक जाती है। पर, जब सब्जी ज्यादा होती है, तो निरंजनपुर मंडी में ले जाते हैं। दूधली रोड पर काफी आवागमन होता है, इसलिए यहां खरीदारों की कमी नहीं है। वैसे भी, खेत के पास ही सब्जियां बिक जाती हैं, क्योंकि ये ताजी होती हैं।

एक बीघा में भिंडी के उत्पादन पर उनका कहना था, यह हिसाब लगाना थोड़ा मुश्किल है। अगर, धूप अच्छी हो तो एक बीघा में हर तीसरे दिन 25-30 किलो भिंडी तोड़ सकते हैं। यह एक डेढ़ माह की सब्जी है। ठंड आते ही, यह फसल खत्म हो जाती है। भिंडी को एक दिन बाद तोड़ना पड़ता है, भले ही बारिश आए या तूफान ही क्यों न हो।

बताते हैं कि यहां 1800 से दो हजार रुपये तक की सब्जी रोजाना बेच देता हूं। श्रमिकों को देने के बाद हमें भी पांच-छह सौ रुपये मिल जाते हैं। इससे घर के खर्चे निकल जाते हैं। मेहनत करने से क्या नहीं हो सकता।

नन्हे वर्मा के अनुसार, सब्जियों में ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। भिंडी में पांच से सात दिन में 1400 रुपये की दवाई पड़ती है, नहीं तो यह टेढ़ी हो जाएगी। कृषि विभाग वाले आते हैं, दवाइयों की सलाह देते हैं।

यहां पूरी खेती की सिंचाई सुसवा नदी से होती है। सुसवा में प्रदूषण की वजह आबादी बढ़ना बताते हैं। नदी के किनारों पर तमाम घर बन गए। नदी में गंदगी डाली जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछली बार हाथी ने एक बीघा मक्का की फसल तबाह कर दी थी। जंगली सूअर भी बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

नन्हे वर्मा ने हमारे हर सवाल का जवाब खुश होकर दिया। कहते हैं कि व्यक्ति कितना भी परेशान हो, कितना भी दुखी हो, कितना भी शरीर पर कष्ट क्यों न हो, पर उसको घबराना नहीं चाहिए। उसको अपना संतुलन बनाकर रखना चाहिए और अच्छे समय का इंतजार करना चाहिए।

दिक्कत तो होती है, सारे अच्छे दिन तो होते नहीं। थोड़ा कष्ट भी झेलना पड़ेगा। हमारे प्रभु श्रीराम ने तो 14 वर्ष कष्ट झेले, यह तो कुछ भी नहीं है। मैं यहां रोज बैठता हूं। मैं हर हाल में खुश रहता हूं। मुझे एकांत में रहना पसंद है, इसलिए घर से यहां चला आता हूं।

मन था कि नन्हे वर्मा से खूब बातें करूं, क्योंकि खेतीबाड़ी और उद्यमिता में किसी से कम नहीं हैं। अगर, ऐसा नहीं है तो वो धूप, बारिश, ठंड में जमीन पर बैठकर सब्जियां नहीं बेच रहे होते। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने साथ, कुछ लोगों को रोजगार भी दिया है।

बारिश एक बार फिर हमारा साथ देने के लिए तैयार हो गई…। हमने नन्हे वर्मा जी से एक किलो भिंडी खरीदी और घर की तरफ बाइक दौड़ा ली। ताजी भिंडी का स्वाद काफी अच्छा था।

मैं तो आपसे भी कहूंगा, जब भी कभी दूधली रोड से होकर निकलें तो नन्हे वर्मा जी से सब्जियां जरूर खरीदिएगा।

Keywords: Small farmers, Vegetables farming, Suswa river, Vegetables sale, Land on rent, Doodhli valley, happiness

Contents
सार्थक और मैंने, देहरादून से वाया दूधली डोईवाला जाने का मन बनाया। वो इसलिए, क्योंकि हम दोनों को ही यह रास्ता बहुत पसंद है। यहां सड़क के एक किनारे पर जंगल और दूसरी ओर प्रदूषित नदी सुसवा है। प्रदूषण ने इन नदी का जेंडर बदलकर, इसे नाला बना दिया। पर, अभी भी सैकड़ों परिवार इस पर निर्भर हैं।जैसे ही हम बंजारावाला पहुंचे, बारिश भी हमारे साथ हो ली। बारिश का व्यवहार समझकर हमने अंदाजा लगा लिया कि यह हमें घर तक छोड़कर ही दम लेगी, पर ऐसा नहीं हो पाया। मोटरसाइकिल पर सवार हमें, खुद की कम, बैग में रखे लेपटॉप की चिंता ज्यादा सता रही थी। हम बाप-बेटे तो बारिश में जमकर भींगना चाह रहे थे। मैं बार-बार सार्थक से पूछ रहा था, लेपटॉप तो बच जाएगा न। वह भी तुरंत जवाब दे रहा था, कुछ नहीं होगा। मैंने सही तरीके से रखा है।मुझे पता था कि अगर कुछ नुकसान हुआ तो सार्थक यह कहकर साफ बच निकलेगा कि, मैं क्या करूं, बारिश ही इतनी तेज थी। उसकी इस बात का मेरे पास कोई जवाब नहीं होगा। सिवाय, कुछ देर गुन गुन करके चुप हो जाने के।दूधली से पहले ही बारिश कम हो गई।आगे बढ़ ही रहा था कि दूधली पुलिस चौकी से कुछ पहले, सड़क किनारे बारिश में ही एक शख्स को सब्जियों के छोटे ढेर लगाकर बैठा देखा। मैंने पहले भी इनको यही देखा है। मैं इनसे बात करना चाहता था। जानना चाहता था कि सब्जियों के ये ढेर किसी परिवार की आर्थिकी को कैसे संभालते हैं। क्या इससे उनका गुजारा हो जाता है। क्या वो अपनी व परिवार की छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा कर पाते हैं। क्या वो खुश हैं, इस काम से। उनका रूटीन क्या है। इसी तरह के कुछ सवालों के जवाब जानना चाह रहा था।उनके पास ताजी भिंडी, बैंगन और भुट्टे (मक्का) थे। नमस्कार और हालचाल जानने से शुरू हुआ वार्ता का क्रम काफी देर तक चला। बारिश के नाम पर कुछ छींटे ही पड़ रही थीं, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं थी।उन्होंने अपना नाम नन्हे वर्मा बताया। वो देहरादून में रेलवे स्टेशन के पास सिंगल मंडी इलाके में रहते हैं। अपने छोटे भाई के साथ, सामने ही लगभग 25 बीघा खेत को किराये पर लिया है। (किराये या बंटाई में खेत के मालिक को कृषि उपज से होने वाली आय का कुछ हिस्सा या कुछ निर्धारित रकम, इनमें से जो भी तय होता है, देना पड़ता है।)दूधली के पास के खेत उनके पास लगभग आठ साल से हैं। यहां धान, गेहूं, मक्का, गन्ना और सब्जियां उगाते हैं। इससे पहले पथरीबाग में गोभी और अन्य सब्जियां उगा रहे थे।क्या लाभ हो जाता है, पर मुस्कराते हुए जवाब देते हैं, रोटी मिल जाती है बस। करीब 55 साल के नन्हे वर्मा ने अपने पिताजी के साथ, 12 वर्ष की आयु से ही खेतीबाड़ी में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। पिता जी के बाद, घर परिवार की जिम्मेदारियों को इसी खेतीबाड़ी से निभाया। एक बेटी है, जिसकी शादी कर दी है। बेटी ने ग्रेजुएशन किया है। भाई के बच्चे भी पढ़ाई कर रहे हैं। खेतीबाड़ी में मेहनत करके अपना घर बनाया है।बताते हैं कि अभी कुछ खेत खाली हैं, जिनको बरसात निकलते ही फसल के लिए तैयार करना है। मक्की, तोरी, भिंडी उगाने के बाद खेत की सफाई करनी पड़ती है। सफाई के बाद शलगम, राई, गोभी लगानी हैं।पांच श्रमिकों का घर परिवार भी इसी खेती से चलता है। बरसात में खेती में बहुत ज्यादा काम नहीं होता। केवल भिंडी और अन्य सब्जियों को तोड़ना होता है। श्रमिकों को प्रतिदिन का ढाई सौ रुपया मिल जाता है। सुबह नौ से शाम करीब साढ़े पांच बजे तक काम करते हैं। लंच टाइम में करीब दो घंटे आराम के होते हैं।वैसे तो अक्सर सब्जी, यहीं खेत के पास ही बिक जाती है। पर, जब सब्जी ज्यादा होती है, तो निरंजनपुर मंडी में ले जाते हैं। दूधली रोड पर काफी आवागमन होता है, इसलिए यहां खरीदारों की कमी नहीं है। वैसे भी, खेत के पास ही सब्जियां बिक जाती हैं, क्योंकि ये ताजी होती हैं।एक बीघा में भिंडी के उत्पादन पर उनका कहना था, यह हिसाब लगाना थोड़ा मुश्किल है। अगर, धूप अच्छी हो तो एक बीघा में हर तीसरे दिन 25-30 किलो भिंडी तोड़ सकते हैं। यह एक डेढ़ माह की सब्जी है। ठंड आते ही, यह फसल खत्म हो जाती है। भिंडी को एक दिन बाद तोड़ना पड़ता है, भले ही बारिश आए या तूफान ही क्यों न हो।बताते हैं कि यहां 1800 से दो हजार रुपये तक की सब्जी रोजाना बेच देता हूं। श्रमिकों को देने के बाद हमें भी पांच-छह सौ रुपये मिल जाते हैं। इससे घर के खर्चे निकल जाते हैं। मेहनत करने से क्या नहीं हो सकता।नन्हे वर्मा के अनुसार, सब्जियों में ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है। भिंडी में पांच से सात दिन में 1400 रुपये की दवाई पड़ती है, नहीं तो यह टेढ़ी हो जाएगी। कृषि विभाग वाले आते हैं, दवाइयों की सलाह देते हैं।यहां पूरी खेती की सिंचाई सुसवा नदी से होती है। सुसवा में प्रदूषण की वजह आबादी बढ़ना बताते हैं। नदी के किनारों पर तमाम घर बन गए। नदी में गंदगी डाली जा रही है।उन्होंने बताया कि पिछली बार हाथी ने एक बीघा मक्का की फसल तबाह कर दी थी। जंगली सूअर भी बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।नन्हे वर्मा ने हमारे हर सवाल का जवाब खुश होकर दिया। कहते हैं कि व्यक्ति कितना भी परेशान हो, कितना भी दुखी हो, कितना भी शरीर पर कष्ट क्यों न हो, पर उसको घबराना नहीं चाहिए। उसको अपना संतुलन बनाकर रखना चाहिए और अच्छे समय का इंतजार करना चाहिए।दिक्कत तो होती है, सारे अच्छे दिन तो होते नहीं। थोड़ा कष्ट भी झेलना पड़ेगा। हमारे प्रभु श्रीराम ने तो 14 वर्ष कष्ट झेले, यह तो कुछ भी नहीं है। मैं यहां रोज बैठता हूं। मैं हर हाल में खुश रहता हूं। मुझे एकांत में रहना पसंद है, इसलिए घर से यहां चला आता हूं।मन था कि नन्हे वर्मा से खूब बातें करूं, क्योंकि खेतीबाड़ी और उद्यमिता में किसी से कम नहीं हैं। अगर, ऐसा नहीं है तो वो धूप, बारिश, ठंड में जमीन पर बैठकर सब्जियां नहीं बेच रहे होते। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने साथ, कुछ लोगों को रोजगार भी दिया है।बारिश एक बार फिर हमारा साथ देने के लिए तैयार हो गई…। हमने नन्हे वर्मा जी से एक किलो भिंडी खरीदी और घर की तरफ बाइक दौड़ा ली। ताजी भिंडी का स्वाद काफी अच्छा था।मैं तो आपसे भी कहूंगा, जब भी कभी दूधली रोड से होकर निकलें तो नन्हे वर्मा जी से सब्जियां जरूर खरीदिएगा।

 

You Might Also Like

Web Presence: The Key to Unlocking Business Growth
कोविड-19ः मुख्यमंत्री ने कहा, लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं अधिकारी
गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित 33,216 बालिकाओं को मिलेगा लाभः सीएम
कहानीः चूहे की मदद से जान बचाकर भागी बिल्ली
उत्तराखंडः कोऑपरेटिव बैंकों में 167 चयनित अभ्यर्थियों को सहकारिता मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
TAGGED:Doodhli ValleyHappinessLand on rentSmall farmersSuswa riverVegetables farmingVegetables sale
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सहायक अभियोजन अधिकारी पदों की परीक्षा का सलेबस देखिए
Next Article कैंट क्षेत्र में रहने वाले सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट दी जाएगीः मुख्यमंत्री      
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?