By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Bagless Day Pratibha Diwas 2026: रामगढ़ स्कूल में नये सत्र के पहले बैगलेस डे, प्रतिभा दिवस पर बच्चों के साथ माताएं भी पहुंचीं स्कूल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > education > Bagless Day Pratibha Diwas 2026: रामगढ़ स्कूल में नये सत्र के पहले बैगलेस डे, प्रतिभा दिवस पर बच्चों के साथ माताएं भी पहुंचीं स्कूल
educationNewsUttarakhand

Bagless Day Pratibha Diwas 2026: रामगढ़ स्कूल में नये सत्र के पहले बैगलेस डे, प्रतिभा दिवस पर बच्चों के साथ माताएं भी पहुंचीं स्कूल

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में शनिवार को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया। प्रतिभा दिवस के अंतर्गत माता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की माताओं ने प्रतिभाग किया। सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने माताओं के सामने प्रतिभा दिवस के लिए निर्धारित गतिविधियों हिंदी, अंग्रेजी भाषा में अपना परिचय, कविता आदि प्रस्तुत किए।

Rajesh Pandey
Last updated: April 25, 2026 7:32 pm
Rajesh Pandey
17 hours ago
Share
SHARE

Bagless Day Pratibha Diwas 2026: देहरादून, 25 अप्रैल, 2026ः राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में शनिवार को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया। प्रतिभा दिवस के अंतर्गत माता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की माताओं ने प्रतिभाग किया। सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने माताओं के सामने प्रतिभा दिवस के लिए निर्धारित गतिविधियों हिंदी, अंग्रेजी भाषा में अपना परिचय, कविता आदि प्रस्तुत किए।

कक्षा 1 एवं 2 के छात्रों के लिए निर्धारित गतिविधियां अंग्रेजी के शब्द बोलना, ताली बजाना, कमर पर हाथ रखकर उछलना, रंगीन चौक से रेखाएं खींचना, पैटर्न बनाना, रंगों के छापे लगाना तथा कक्षा तीन, चार एवं पांच के लिए स्थानीय मेले पर चर्चा, लंबाई का अनुमान लगाना तथा फिर उसे नापना, चित्रों में रंग भरना, 50 मीटर दौड़, छापे लगाना आदि गतिविधियां कराई गईं।

Bagless Day Pratibha Diwas 2026: इससे पूर्व माता सम्मेलन में माताओं को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छात्र-छात्राओं में निहित प्रतिभाओं को निखारने के लिए अनेक अवसर प्रदान करती है उसी के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस का आयोजन किया जाता है। इस तरह के आयोजन से छात्रों के भीतर छिपी हुई प्रतिभाएं प्रदर्शित होती हैं। आज उपस्थित सभी माताओं ने विद्यालय में आयोजित प्रतिभा दिवस के कार्यक्रमों की सराहना की।

Bagless Day Pratibha Diwas 2026: विद्यालय में “डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया” (Dettol Banega Swasth India) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम की प्रतिनिधि प्रियंका भी उपस्थित हुईं। उन्होंने उपस्थित माताओं तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए स्वच्छता को अपने व्यवहार में अपनाने की आवश्यकता बताई।

आज के बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी, सहायक अध्यापिका मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया की प्रतिनिधि प्रियंका, सीमा, रूमा देवी, जशोमति समेत सभी छात्र-छात्राएं एवं उनकी माताएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना, तेलंगाना के निजामाबाद में बना मुख्यालय
श्रीनगर बेस अस्पताल में बुधवार को लगेगी यूरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. हरेन्द्र गुप्ता की ओपीडी
LNSWSEC-2024: प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए खास सिफारिशें
Cluster Schools DPR : 30 जून तक कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर नहीं मिली तो जवाब तलब करेंगे: डॉ. रावत
उत्तराखंड में मिलावटखोरों से सख्ती से निपटने की तैयारी
TAGGED:Arvind Solanki HeadmasterBagless Day 2026DehradunDettol School Hygiene Education ProgramEducational activities for primary studentsGovernment Primary School RamgarhMother’s Conference in schoolsNational Education Policy 2020 activitiesPratibha DiwasStudent talent exhibitionUttarakhand school events
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Uttarakhand Board Result 2026 : बालिकाओं ने मारी बाजी, इंटरमीडिएट में 85.11 व हाईस्कूल में 92.10 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम
Next Article Shri Krishna Leela Raiwala: रायवाला में महिलाएं कर रहीं श्रीकृष्ण लीला का भावपूर्ण मंचन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?