Uttarakhand Board Result 2026 : बालिकाओं ने मारी बाजी, इंटरमीडिएट में 85.11 व हाईस्कूल में 92.10 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम

Rajesh Pandey

Uttarakhand Board Result 2026 :  देहरादून, 25 अप्रैल 2026ः उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने रामनगर स्थित विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किए। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 85.11 फीसदी जबकि हाईस्कूल में 92.10 फीसदी रहा है। इस अवसर पर विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।

डॉ. रावत ने इस अवसर पर परिषदीय परीक्षा की प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ फोन पर बातचीत की उन्हें शुभकामनाएं दी।

विवरणहाईस्कूल (High School)इण्टरमीडिएट (Intermediate)
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी1,12,2661,02,986
सम्मिलित परीक्षार्थी1,08,9831,00,452
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी1,00,37385,499
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत92.10%85.11%
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत88.03%81.93%
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत96.07%88.09%
विगत वर्ष (2025) से तुलना1.33% की वृद्धि1.88% की वृद्धि

Uttarakhand Board Result 2026 : इस अवसर पर विधायक रामनगर दिवान सिंह बिष्ट, सभापति विद्यालयी शिक्षा परिषद व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डाॅ. मुकुुल कुमार सती, सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद विनोद कुमार सेमल्टी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बोर्ड परीक्षा में इन मेधावियों ने मारी बाजी

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में बागेश्वर जनपद का प्रदर्शन शानदार रहा है। बागेश्वर जनपद ने इंटरमीडिएट में कुल 94.84 फीसदी व हाइस्कूल में 96.98 फीसदी परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उत्तराखण्ड बोर्ड इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026: संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 3)

स्थान (Rank)परीक्षार्थी का नामविद्यालय का नामप्राप्त अंक (500 में से)प्रतिशत
प्रथम (1st)गीतिका पंतसरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज, बागेश्वर49098.00%
प्रथम (1st)सुशीला मेहंदीरत्ताभंजूराम अमर इण्टर कॉलेज, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)49098.00%
द्वितीय (2nd)आर्यनसरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, आवास विकास, ऋषिकेश48997.80%
तृतीय (3rd)वंशिकासरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार48597.00%

उत्तराखण्ड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026: संयुक्त श्रेष्ठता सूची (Top 3)

स्थान (Rank)परीक्षार्थी का नामविद्यालय का नामप्राप्त अंक (500 में से)प्रतिशत
प्रथम (1st)अक्षत गोपालएम.पी. हिन्दू इण्टर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल)49198.20%
द्वितीय (2nd)इशांत कोठारीएस.वी.एम. इण्टर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)49098.00%
द्वितीय (2nd)भूमिकाजी.बी. पंत राजकीय इण्टर कॉलेज, खैरना (नैनीताल)49098.00%
तृतीय (3rd)योगेश जोशीविवेकानंद वी.एम. इण्टर कॉलेज, मण्डलसेरा (बागेश्वर)48997.80%

परीक्षाफल सुधार परीक्षा के भी परिणाम घोषित
Uttarakhand Board Result 2026 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं व 12 वीं के परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2025 के द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए, जिसमें हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल 68.67 रहा। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 382 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था जिसमें से 239 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष-2025 का परीक्षाफल 66.27 फीसदी रहा। उक्त परीक्षा में कुल 464 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 279 उत्तीर्ण हुए।

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के टाॅपर अक्षत के घर पहुंचे शिक्षा मंत्री, दी बधाई
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के उपरांत शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के टाॅपर अक्षत गोपाल के घर पहुंचे, और उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई व शुभकानाएं दीं। उन्होंने अक्षत के माता-पिता से भी मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की और परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अक्षत की मेहनत, लगन और अनुशासन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने अक्षत की सफलता पर खुशी व्यक्त की।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *