By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Nainital Bank Foundation Day: नैनीताल बैंक डोईवाला शाखा ने स्थापना दिवस पर बच्चों में बांटी स्टेशनरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > education > Nainital Bank Foundation Day: नैनीताल बैंक डोईवाला शाखा ने स्थापना दिवस पर बच्चों में बांटी स्टेशनरी
educationNews

Nainital Bank Foundation Day: नैनीताल बैंक डोईवाला शाखा ने स्थापना दिवस पर बच्चों में बांटी स्टेशनरी

Rajesh Pandey
Last updated: July 31, 2025 2:22 pm
Rajesh Pandey
9 months ago
Share
SHARE
  • बैंक की शाखा प्रबंधक सुदीप्ती नेगी ने बैंक के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया

Nainital Bank Foundation Day: डोईवाला, 31 जुलाई, 2025: नैनीताल बैंक की डोईवाला शाखा ने बैंक का 104 वां स्थापना दिवस समारोह राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशवपुरी में बच्चों और शिक्षकों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए स्टेशनरी वितरित की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बैंक की शाखा प्रबंधक सुदीप्ती नेगी ने बैंक की स्थापना (Nainital Bank Foundation Day) के उद्देश्यों, कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत एवं क्षेत्र के समाजसेवियों की दूरदृष्टि और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति समर्पण ने वर्ष 1922 में नैनीताल बैंक की आधारशिला रखी। अपनी स्थापना के समय से ही बैंक अपने उद्देश्यों को पूरा करने के साथ ही जन जन की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार के संसाधनों में सहयोग तथा उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Also Read: बच्चों की पढ़ाई के लिए उफनती नदी को दिन में 16 बार पार करते धामन सिंह

उन्होंने वित्तीय साक्षरता पर जोर देते हुए कहा, आवश्यक वित्तीय समझ हमेशा आर्थिक उन्नति से जोड़ती है। बैंकों में खाता खुलवाना सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि बैंकों के माध्यम से लेन-देन हमेशा सुरक्षित रहता है। बैंक किसी स्वरोजगार को स्थापित करने में, आवास बनाने में, शिक्षा पर होने वाले व्यय संबंधी जिम्मेदारियों को निभाने में हमेशा सहयोग करता है। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका राजेश्वरी बिष्ट ने स्थापना दिवस पर बैंक की ओर से बच्चों को स्टेशनरी एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने पर बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। समारोह के आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों व बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

You Might Also Like

पर्यावरण बचाओ आंदोलन देहरादून का सागर ताल से लेकर खलंगा तक वाक एंड टॉक कार्यक्रम
Uttarakhand Ultrasound Campaign: गर्भवती महिलाओें की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच के लिए 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान : स्वास्थ्य मंत्री
कहां से आए अक्षर, इनको किसने बनाया
उत्तराखंड में वाहन चालकों की सरकारी नौकरियां, 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन
UKPSC RO/ARO Result: UKPSC ने घोषित किया RO/ARO का रिजल्ट, पहले निरस्त किया था यह रिजल्ट
TAGGED:Community SupportDoiwalaeconomic independenceeducationfinancial literacyFoundation DayGovind Ballabh PantNainital Bankschool childrenSelf employmentstationery distributionSudeepti Negi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article AIIMS Rishikesh Trauma Management Training: ग्लोबल टाइगर डे पर वन्यकर्मियों को ट्रॉमा प्रबंधन का प्रशिक्षण
Next Article Hindu Adhyayan Kendra Doon University: दून विश्वविद्यालय में बनेगा हिन्दू अध्ययन केन्द्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?