UKSSSC की परीक्षा का अपडेट जानिए, इस तारीख से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग एवं डॉ. आरएस टोलिया, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के अंतर्गत व्यायाम प्रशिक्षक के कुल 60 रिक्त पदों के लिए दस मार्च 2024 को परीक्षा आयोजित कराएगा।

देखें- परीक्षा के संबंध में आयोग की विज्ञप्ति

आयोग के अनुसार, 18 जनवरी, 2024 को इन रिक्त पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिनकी लिखित प्रतियोगी परीक्षा की प्रस्तावित तिथि माह मार्च, 2024 अंकित है। इसके अनुसार, अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि व्यायाम प्रशिक्षक  (पदकोड-834/766/53/2024 तथा पदकोड-818/766/53/2024) के कुल 60_रिक्त पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा की निर्धारित तिथि 10 मार्च, 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक है। परीक्षा देहरादून शहर स्थित परीक्षा केन्द्रों में निर्धारित की गई है।

आयोग ने बताया, उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने प्रवेश-पत्र दिनांक 05.03.2024 से आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *