By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Shri Krishna Leela Raiwala: रायवाला में महिलाएं कर रहीं श्रीकृष्ण लीला का भावपूर्ण मंचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > Shri Krishna Leela Raiwala: रायवाला में महिलाएं कर रहीं श्रीकृष्ण लीला का भावपूर्ण मंचन
News

Shri Krishna Leela Raiwala: रायवाला में महिलाएं कर रहीं श्रीकृष्ण लीला का भावपूर्ण मंचन

समिति की अध्यक्ष वर्षों से निराश्रित गौवंश की सेवा में समर्पित हैं। इस अवसर पर समिति की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प लिया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Rajesh Pandey
Last updated: April 25, 2026 7:50 pm
Rajesh Pandey
17 hours ago
Share
SHARE

Shri Krishna Leela Raiwala:रायवाला (देहरादून), 25 अप्रैल, 2025ः होशियारी माता मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण लीला कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण लीला का श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की सबसे विशेष बात यह है कि लीला के सभी पात्रों का सशक्त अभिनय महिलाएं कर रही हैं।

तीसरे वर्ष आयोजित  श्रीकृष्ण लीला में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जा रहा है।

पहले दिन हिरण्यकश्यप वध, भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान श्री नरसिंह अवतार का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया गया।

दूसरे दिन ध्रुव चरित्र, कंस दरबार और भगवान श्रीविष्णु से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया।

Shri Krishna Leela Raiwala: तीसरे दिन मां देवकी के छह बालकों की मृत्यु का भावुक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और गोकुल में हुए उत्सव की आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

मंच संचालन कर रहीं बीना बंगवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं की ओर से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई जा रही है, ताकि गौवंश के संरक्षण को सुनिश्चित किया जा सके।

Shri Krishna Leela Raiwala: समिति की अध्यक्ष वर्षों से निराश्रित गौवंश की सेवा में समर्पित हैं। इस अवसर पर समिति की सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संकल्प लिया कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस आयोजन में सरस्वती अधिकारी, दुर्गा, मंजू देवी, मंजू पाठक, अलका क्षेत्री, इकला, राधिका, प्रियंका सुबेदी, कमलेश भंडारी, लक्ष्मी डंगवाल, शोभा बडोला, माया डबराल सहित अनेक महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। श्रीकृष्ण लीला मंचन के दौरान ऋषि राम शर्मा, अनिल डबराल, राजेश रतूड़ी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कांग्रेसः हरिद्वार सीट पर हरीश रावत या फिर वीरेंद्र रावत, स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को नारसन बुलाया
Radio Jockey Course for Visually Impaired: कंटेंट जुटाने, स्क्रिप्ट राइटिंग से लेकर वॉयसओवर, एडिटिंग और प्रसारण का जिम्मा संभालते हैं दृष्टि दिव्यांग युवा
UKPSC Syllabus: Uttarakhand Civil Judge और District Sports Officer Exam
लोकसभा चुनाव 2024: Uttarakhand में कल से नामांकन शुरू
Srinagar Base Hospital Cardio OPD: बेस अस्पताल में आठ अप्रैल (बुधवार) को विशेष कार्डियो ओपीडी
TAGGED:All-women Ramlila Krishna LeelaCultural traditions UttarakhandDehradunGau Mata Rashtramata demandHoshiyari Mata Temple eventsPrahlad Charitra performanceReligious stage plays by womenShri Krishna Janm celebrationsShri Krishna Leela Committee RaiwalaShri Krishna Leela RaiwalaWomen empowerment in religious theater
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Bagless Day Pratibha Diwas 2026: रामगढ़ स्कूल में नये सत्र के पहले बैगलेस डे, प्रतिभा दिवस पर बच्चों के साथ माताएं भी पहुंचीं स्कूल
Next Article IMD Heatwave Guidelines 2026: देश के कई हिस्सों में तापमान 44° सेल्सियस तक पहुंचा, आईएमडी ने पूर्वानुमान के साथ जारी की एडवायजरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?