जब बैर तोड़ने के लिए भरी दोपहरी में करते थे पदयात्रा

Rajesh Pandey

न्यूज लाइव

कुड़कावाला मैदान के पास किसी से मिलने गया था। अचानक बचपन के मित्र घनश्याम गुप्ता से मुलाकात हो गई। बहुत दिनों से घनश्याम से मिलना चाह रहा था। भाई बहुत मेहनती है। पहले डोईवाला के एक मेडिकल स्टोर पर वर्षों सेवाएं दीं। मिलनसार दोस्त घनश्याम अब 12 साल से कुड़कावाला में परचून की दुकान चला रहे हैं। अच्छे व्यवहार की वजह से दुकान अच्छी चल रही है। कुछ देर की मुलाकात में बचपन की बहुत सारी बातों को ताजा किया, जैसे कि ताऊजी की दुकान से नमकीन चोरी करके खाना, खेत से गन्ना तोड़ते वक्त पकड़े गए तो खेत वाले ने आधा दिन अपने खेत में मेहनत कराई, बैर तोड़ने के लिए दो किमी. दोपहरी में पदयात्रा करना, टीवी देखने के लिए दोस्ती बढ़ाना, गलियों में दौड़ दौड़कर चोर सिपाही खेलना…, न जाने कितने किस्से हैं हमारे बचपन के।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *